Home » मनोरंजन » देखें वीडियो, ‘रामायण’ पर बड़ा खुलासा, सिर्फ ‘राम’ अवतार नहीं इस किरदार में भी नजर आएंगे रणबीर, खुद खोल दिया सस्पेंस

देखें वीडियो, ‘रामायण’ पर बड़ा खुलासा, सिर्फ ‘राम’ अवतार नहीं इस किरदार में भी नजर आएंगे रणबीर, खुद खोल दिया सस्पेंस

डेस्क। नितेश तिवारी ने हाल ही में अपने बिग बजट प्रोजेक्ट ‘रामायण’ (Ramayana) के टीजर को रिलीज कर दिया है, जो हनुमान जन्मोत्सव पर रिवील किया गया। कुछ मिनटों के इस टीजर में रणबीर कपूर के राम अवतार को दिखाया. . .

डेस्क। नितेश तिवारी ने हाल ही में अपने बिग बजट प्रोजेक्ट ‘रामायण’ (Ramayana) के टीजर को रिलीज कर दिया है, जो हनुमान जन्मोत्सव पर रिवील किया गया। कुछ मिनटों के इस टीजर में रणबीर कपूर के राम अवतार को दिखाया गया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म के लिए और भी ज्यादा बढ़ गई है। इसी बीच रणबीर कपूर ने फिल्म से जुड़ा एक बड़ा सस्पेंस रिवील कर दिया है, उन्होंने बताया कि वो फिल्म में सिर्फ राम की भूमिका में ही नहीं बल्कि परशुराम के रोल में भी नजर आएंगे। एक्टर का ये खुलासा उनके फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।
रणबीर कपूर ने हाल ही में लॉस एंजिल्स में टीजर लॉन्च के दौरान बात करते हुए बताया कि उन्होंने राम और परशुराम दोनों किरदारों के अलग-अलग स्वभाव को दिखाते हुए अपनी बॉडी लैंग्वेज और आवाज का इस्तेमाल कैसे किया. उन्होंने कहा, ‘भगवान विष्णु के कई अवतार थे।. भगवान राम एक अवतार थे, और भगवान परशुराम भगवान राम से पहले के अवतार थे.’

रणबीर ने दोनों किरदारों का किया खुलासा

रणबीर कपूर ने अपने किरदारों के बारे में बात करते हुए आगे कहा, ‘भगवान राम और भगवान परशुराम की भूमिका निभाने का मौका मिलना ही अपने आप में अद्भुत था। एक एक्टर के रूप में, शरीर के हाव-भाव के अलावा, अगर आप किरदारों को गहराई से समझते हैं, तो सब कुछ वहीं से शुरू होता है। मुझे लगता है कि ‘रामायण’ की शूटिंग से पहले के पूरे साल में मैंने यही किया, इन लोगों और किरदारों को समझने की कोशिश की, उनके आदर्शों और उद्देश्यों को पहले जाना।’

फिल्म के टीजर में दिखी युद्ध की झलक

फिल्म ‘रामायण’ के टीजर में रणबीर कपूर के राम और परशुराम के बीच के युद्ध की एक झलक देखने को मिली थी। ‘रामायण’ के अनुसार, सीता से विवाह करने के बाद अयोध्या लौटते समय राम की मुलाकात परशुराम से होती है। कथा के अनुसार, परशुराम राम को युद्ध के लिए चुनौती देते हैं, लेकिन ये युद्ध नहीं हो पाता क्योंकि उन्हें पता चल जाता है कि राम, विष्णु के अवतार भी हैं। टीजर में इस दृश्य में रवि दुबे (जो लक्ष्मण के रूप में) और अरुण गोविल (राजा दशरथ के रूप में) नजर आते हैं। वहीं बात करें इस फिल्म में सीता के किरदार की, तो साउथ ब्यूटी साई पल्लवी माता सीता के रूप में नजर आएंगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम