Home » देश » देश दहलाने की बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: तमिलनाडु से पकड़े गए छह संदिग्ध, ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों से जुड़े तार

देश दहलाने की बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: तमिलनाडु से पकड़े गए छह संदिग्ध, ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों से जुड़े तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। तमिलनाडु से छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जिन पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों के इशारे पर भारत में एक बड़ी आतंकी. . .

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। तमिलनाडु से छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जिन पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों के इशारे पर भारत में एक बड़ी आतंकी साजिश रचने का आरोप है। सभी आरोपियों को तमिलनाडु से दिल्ली लाया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है। इन संदिग्धों के पास से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है, जिसकी जांच की जा रही है।
खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यह बड़ी कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये संदिग्ध भारत में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। सूत्रों के अनुसार, इन आतंकियों के तार पाकिस्तान की आईएसआई से जुड़े होने की आशंका है, जो लंबे समय से भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त रही है। इसके अलावा, बांग्लादेशी आतंकी संगठनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, इन संदिग्धों द्वारा एक बड़ी आतंकवादी साजिश को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इन लोगों को आईएसआई और बांग्लादेशी आतंकी समूहों से निर्देश और सहायता मिल रही थी। इनका उद्देश्य भारत में शांति भंग करना और बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाना था।
गिरफ्तार संदिग्धों के पास से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इन उपकरणों का उपयोग आतंकी संगठनों के समर्थन में संदेश फैलाने और संदिग्ध हैंडलर्स के संपर्क में रहने के लिए किया जा रहा था। दिल्ली पुलिस इन मोबाइल फोन और सिम कार्ड की गहन जांच कर रही है ताकि इनके नेटवर्क, संपर्कों और साजिश के पूरे ताने-बाने का पता लगाया जा सके।

तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम

1.मिजानुर रहमान
2.मोहम्मद शबत
3.उमर
4.मोहम्मद लितान
5.मोहम्मद शाहिद
6.मोहम्मद उज्जल

कहां से हुई गिरफ्तारी?

तमिलनाडु से 6 संदिग्धों को तिरुप्पुर के अलग-अलग गारमेंट यूनिट्स से पकड़ा गया है।।

उथुकुली: 02 आरोपी
पल्लादम: 03 आरोपी
तिरुमुरुगनपूंडी: 01 आरोपी

फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल

जांच में सामने आया है कि तमिलनाडु से गिरफ्तार सभी आरोपी फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छिपा रहे थे। गारमेंट इंडस्ट्री में काम करने की आड़ में ये लोग आतंकी नेटवर्क का विस्तार कर रहे थे। ये आरोपी सोशल मीडिया पर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों के समर्थन में कंटेंट पोस्ट कर रहे थे और युवाओं को बरगलाने की कोशिश में थे।

8 मोबाइल, 16 सिम कार्ड बरामद

पुलिस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार संदिग्धों के पास से 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए हैं। इनके डेटा से कई विदेशी हैंडलर्स के सुराग मिले हैं। बताया जा रहा है कि इन संदिग्धों को सीमा पार से फंडिंग मिल रही थी। इन्होंने देश के कई महत्वपूर्ण शहरों की रैकी भी की थी। जांच में यह भी सामने आया है कि ये दिल्ली में ‘फ्री कश्मीर’ के पोस्टर लगाने और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम