डेस्क। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र के निधन को आज यानी 24 फरवरी को पूरे 2 महीने हो गए हैं। ऐसे में उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी उन्हें याद कर बेहद भावुक हो उठी हैं। उन्होंने धर्मेंद्र के बिना जीने को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि उन्हें आज भी यकीन नहीं होता कि धर्मेंद्र उन्हें छोड़कर चले गए हैं। इसी बीच धर्मेंद्र को बाफ्टा अवॉर्ड में स्पेशल ट्रीब्यूट भी दिया गया है। इसे लेकर भी हेमा मालिनी ने अपनी राय रखी।
धर्मेंद्र की याद में आज भी रोती हैं हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने वैरायटी इंडिया से बातचीत की। उन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय श्रद्धांजलि को “दिल को छू लेने वाला” बताया। उन्होंने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा, “धर्मेंद्र जी एक ऐसे इंसान थे जिनकी चमक सिर्फ भारत तक सीमित नहीं थी, बल्कि उनकी मौजूदगी सीमाओं के पार भी थी। दुनिया के हर कोने में उनके चाहने वाले थे। हे भगवान! मुझे याद है जब हम विदेश जाते थे, तो किस तरह उनके चारों ओर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ती थी।”
हेमा मालिनी को होता है आज भी ये पछतावा
हेमा ने एक दिलचस्प और निजी राज भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि अपने करियर के चरम दौर में वह दोनों इतने व्यस्त रहते थे कि एक-दूसरे के लिए वक्त निकालना मुश्किल होता था। हेमा ने मुस्कुराते हुए कहा, “हम शूटिंग के अलावा ज्यादा साथ ट्रैवल नहीं कर पाते थे। इसलिए हम जानबूझकर एक साथ कई फिल्में साइन करते थे, ताकि काम के बहाने ही सही, हमें साथ में वक्त बिताने का मौका मिल सके।”