Home » पश्चिम बंगाल » धान बिक्री में कालाबजारी पर भाजपा ने जताया विरोध, सीडीएस सहित अन्य जवानों के निधन पर जताया शोक

धान बिक्री में कालाबजारी पर भाजपा ने जताया विरोध, सीडीएस सहित अन्य जवानों के निधन पर जताया शोक

मालदा। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान नहीं बेचने देने और कालाबाजारी करने का गोजाल ब्लॉक भाजपा नेतृत्व ने विरोध जताया। इससे पहले भाजपा नेतृत्व द्वारा सीडीएस जनरल विपिन की दुर्घटना में मृत्यु पर शोक जताया। गुरुवार दोपहर गोजाल किसान मंडी. . .

मालदा। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान नहीं बेचने देने और कालाबाजारी करने का गोजाल ब्लॉक भाजपा नेतृत्व ने विरोध जताया। इससे पहले भाजपा नेतृत्व द्वारा सीडीएस जनरल विपिन की दुर्घटना में मृत्यु पर शोक जताया। गुरुवार दोपहर गोजाल किसान मंडी इलाके में स्थानीय भाजपा नेताओं ने सीडीएस जनरल विपिन रावत सहित 13 लोगों की मृत्यु पर शोक जताया। इस दौरान उन्होंने दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान उपस्थित थे जिला भाजपा नेता मिलन दास व अन्य।
स्थानीय भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोजाल किसान मंडी से समर्थन मूल्य पर धान बिक्री करने के लिए कुछ लोग कालाबाजारी कर रहे हैं। इसी के प्रतिवाद में स्थानीय भाजपा नेतृत्व ने प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। इसी बीच बुधवार दोपहर देश के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत की दुर्घटना में मृत्यु पर उन्हें श्रद्धांजलि अल्पना की गई। इसके बाद‌ विभिन्न मांगों के समर्थन में स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

Web Stories
 
हैंडसम हंक रितेश देशमुख से लें फैशन टिप्स चांदी पहनने से क्या होता है? पौष अमावस्या के दिन इस दिशा में पितरों की तस्वीर लगाने से आएंगी खुशियां ये हैं John Abraham की सुपरहिट फिल्में लंबे समय तक हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये उपाय