डेस्क। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर जब से रिलीज हुई है इंटरनेट पर बज बना हुआ है। फिल्म के पहले पार्ट ने तो जो धूम मचाई थी उसका क्रेज तो अभी तक लोगों से सिर से उतरा नहीं था कि अब पार्ट 2 भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के पार्ट 2 ने धूम मचा दी है। फिल्म में ऐसे-ऐसे रहस्यों का खुलासा किया गया है जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। जहां भारत में फिल्म को देखने के बाद लोगों में खुशी और जोश की उमंग दौड़ पड़ी है वहीं इसका उलट पाकिस्तान में हो रहा है। बता दें कि धुरंधर 2 के रिलीज के बाद पाकिस्तान में डर का माहौल पनप उठा है।
पाकिस्तान के लयारी में हो रही जबरदस्त चेकिंग
जी हां, हाल ही में इंटरनेट पर कुछ तस्वीरें और वीडियो बड़े ही तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि पाकिस्तान में दहशत फैली हुई है। खासतौर पर लयारी की गलियों में तो पुलिस तैनात हो चुकी है और हर एक की आईडी चेक कर रही है। चाहें वह घर का मालिक हो या राहगीर, कोई रेहड़ी पटरियों पर सोने वाला हो या कोई खैरात मांगने वाला पुलिस हर एक की आईडी चेक कर रही है।
धुरंधर 2 देखने के बाद उड़ गईं पाकिस्तानियों की नींदें
फिल्म में देश के बारे में ऐसे-ऐसे राज देख पाकिस्तानी हक्के बक्के रह रहे हैं। यहां तक की फिल्म में किरदार निभाने वाले जमील जमाली को पार्ट 2 में हिंदुस्तानी स्पाई दिखाया गया था जिसके बाद से तो जमील जमाली को भी शक की निगाहों से देखा जा रहा है।
धुरंधर 2 देखने के बाद उड़ गईं पाकिस्तानियों की नींदें पाकिस्तान की पुलिस का ऐसा मानना है कि इनमें से भी कोई भारतीय जासूस हो सकता है। धुरंधर 2 जब से रिलीज हुई है पाकिस्तानियों की नींदें उड़ी हुई हैं। फिल्म में देश के बारे में ऐसे-ऐसे राज देख पाकिस्तानी हक्के बक्के रह रहे हैं। यहां तक की फिल्म में किरदार निभाने वाले जमील जमाली को पार्ट 2 में हिंदुस्तानी स्पाई दिखाया गया था जिसके बाद से तो जमील जमाली को भी शक की निगाहों से देखा जा रहा है।