डेस्क। रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, आर माधवन जैसे कलाकारों से सजी फिल्म ‘धुरंधर 2’ एक तरफ जहां बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही हैं और कमाई से एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है, वहीं दूसरी तरफ अब ये विवादों में आ गई है. पहले जहां कुछ लोग फिल्म को ‘प्रोपेगेंडा’ बता रहे थे, वहीं अब ये कानूनी पचेड़े में फंसती नजर आ रही है. आदित्य धर की फिल्म को लेकर अब FIR दर्ज कराई गई है.
धुरंधर 2 पर किसने दर्ज कराई FIR?
‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को लेकर सिख समुदाय के लोगों ने मेकर्स और एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. सिख संगठन का आरोप है कि, फिल्म के प्रमोशनल पोस्टर ने उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. 17 मार्च 2026 को मुलुंड पुलिस स्टेशन में ‘सिख्स इन महाराष्ट्र’ नाम के एक संगठन ने फिल्म में रणवीर सिंह को सिख कपड़ों में दिखाए जाने पर आपत्ति जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है.
क्या है सिख समुदाय का आरोप?
सिख समुदाय ने जिस लुक को लेकर ये आपत्ति जताई है उसे लेकर आरोप है कि, इसमें रणवीर सिंह को पगड़ी, लंबी दाढ़ी और कड़ा पहने दिखाया गया, लेकिन इसी के साथ पोस्टर में रणवीर ने सिगरेट भी पकड़ी है, जो उनकी धार्मिक भवानाओं को ठेस पहुंचाती है और अब इसी को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस बात को लेकर सिख संगठन के लोगों ने ‘धुरंधर 2’ के डायरेक्टर आदित्य धर और लीड एक्टर रणवीर सिंह को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।
सिख संगठन के FIR पर उठते हैं ये सवाल
सिख समुदाय के संगठन द्वारा दर्ज कराई गई इस शिकायत के बाद सवाल ये उठता है कि, क्या असल जिंदगी में सिख समुदाय के लोग पगड़ी, लंबी दाढ़ी और कड़ा पहने हुए सिगरेट और शराब का सेवन नहीं करते हैं? अगर करते हैं, तो फिल्म में इस सीन से उन्हें क्या आपत्ती है?
1000 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘धुरंधर 2’
आपको बता दें कि, ‘धुरंधर 2’ को फैंस से लेकर क्रिटिक्स और सेलेब्स तक की खूब तारीफें मिल रही हैं और ये रिलीज के बाद से ही धुआंधार कमाई कर रही है। इस मूवी ने महज 7 दिनों में ही बड़े-बड़े धुरंधरों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। रणवीर सिंह की फिल्म ने 7 दिनों में ही वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।ऐसी ही एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए।