Home » मनोरंजन » ‘धुरंधर 2’ पर चली सेंसर की कैंची, लगे 21 कट्स, स्टोरी में छुपा बड़ा पॉलिटिकल ट्विस्ट ? पहले पार्ट से इतना लंबा होगा रनटाइम

‘धुरंधर 2’ पर चली सेंसर की कैंची, लगे 21 कट्स, स्टोरी में छुपा बड़ा पॉलिटिकल ट्विस्ट ? पहले पार्ट से इतना लंबा होगा रनटाइम

डेस्क। रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर 2’ आखिर कल 19 मार्च को थिएटर्स में दस्तक देगी। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने इसे पास कर दिया है। हालांकि, 21 कट्स के बाद फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेशन. . .

डेस्क। रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर 2’ आखिर कल 19 मार्च को थिएटर्स में दस्तक देगी। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने इसे पास कर दिया है। हालांकि, 21 कट्स के बाद फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेशन मिला है। सीबीएफसी ने न सिर्फ फिल्म के कई अहम सीन पर कैंची चलाई है, बल्कि कुछ जरूरी बदलाव भी किए हैं। इसके बावजूद फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला है।

क्या बच्चे देख पाएंगे ‘धुरंधर 2’?

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ को सेंसर बोर्ड की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। करीब 21 कट्स के बाद इसे ए सर्टिफिकेट दिया है। बच्चे इस फिल्म को नहीं देख पाएंगे। 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के दर्शक ही सिनेमाघरों में इस फिल्म का लुत्फ उठा पाएंगे। बोर्ड ने फिल्म में कुछ सीन पर कैंची चलाई है। इसके अलावा गालियों पर बैन के साथ ही कुछ और भी सुधार किए गए हैं।

21 कट्स के बाद कितना है फिल्म का रनटाइम?

सेंसर बोर्ड ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ में कुल 1 मिनट 34 सेकंड की फुटेज पर कैंची चलाई है। इसके बाद भी फिल्म पहले पार्ट से करीब 15 मिनट अधिक लंबी है। सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट का है। फिल्म ‘धुरंधर 2’ में हिंसक और मन को विचलित करने वाले दृश्यों पर टैग लगाया गया है। इसके अलावा ड्रग्स से जुड़ी चेतावानी भी जोड़ी गई है।

और क्या किए गए हैं बदलाव?

फिल्म ‘धुरंधर 2’ में 21 कट्स लगाने के अलावा कुछ और भी अहम बदलाव हुए हैं। इनमें गालियों पर बैन लगाया गया है। फिल्म में अपशब्दों को म्यूट किया गया है। वहीं, कुछ को रिप्लेस किया गया है। फिल्म के अत्यंत हिंसक दृश्यों की अवधि कम की गई है। हथौड़े से सिर पर वार करने, सिर काटने, लात मारने, सीमेंट के ब्लॉक से सिर पर वार करने और आंख फोड़ने जैसे कई दृश्यों को छोटा किया गया है। प्रधानमंत्री के बयानों और न्यूज फुटेज के इस्तेमाल के लिए सेंसर बोर्ड को आधिकारिक अनुमति पत्र दिखाए गए हैं। बता दें कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हो रही है।

फिल्म में नजर आएंगे रियल घटनाएं और पॉलिटिकल एंगल

इससे साफ होता है कि फिल्म में कुछ रियल घटनाओं का भी संदर्भ देखने को मिल रहा है। सेंसर सर्टिफिकेट में ये भी इशारा मिला है कि फिल्म में एंड-क्रेडिट सीन होगा, जैसा कि पहले पार्ट में देखा गया था। साथ ही मेकर्स ने प्रधानमंत्री से जुड़े रेफरेंस और न्यूज फुटेज के इस्तेमाल के लिए ऑफिशियल परमिशन लेटर भी जमा किया है. ये बातें इस ओर इशारा करती हैं कि फिल्म की कहानी सिर्फ एक्शन तक सीमित नहीं होगी, बल्कि इसमें पॉलिटिकल और रियलिस्टिक एंगल भी देखने को मिल सकता है।

लंबा रनटाइम, ज्यादा डिटेल में दिखेगी कहानी

अगर फिल्म की लंबाई की बात करें तो सेंसर के बाद इसका रनटाइम थोड़ा कम किया गया है।सर्टिफिकेट के मुताबिक, फिल्म का टोटल रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट 6 सेकंड है. इसमें से 1 मिनट 34 सेकंड की कटौती की गई है और करीब 25 सेकंड का फुटेज बदला गया है। दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म पहले पार्ट से लगभग 15 मिनट लंबी है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार कहानी और भी ज्यादा डिटेल से दिखाई जाएगी। ‘धुरंधर 2’ की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां पहला पार्ट खत्म हुआ था। ।

रणवीर सिंह का खतरनाक ट्रांसफॉर्मेशन बनेगा हाइलाइट

इस बार रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली माजरी के रूप में पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में अपनी पकड़ मजबूत करता नजर आएगा। फिल्म में ये भी दिखाया जाएगा कि कैसे वो जस्किरत सिंह रंगी से हमजा बनता है और एक जासूस के तौर पर पाकिस्तान में घुसकर आतंकी हमलों का बदला लेने की कोशिश करता है। ये ट्रांसफॉर्मेशन कहानी का सबसे अहम हिस्सा माना जा रहा है. 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी और दुनियाभर में करीब 1300 करोड़ कमाए थे।

एडवांस बुकिंग में ‘धुरंधर 2’ कर रही धमाल

ये फिल्म कई महीनों तक सिनेमाघरों में चली और दर्शकों को खूब पसंद आई. सीक्वल की रिलीज से पहले इसे दोबारा भी रिलीज किया गया था। अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली है, जबकि इसके पेड प्रीव्यू शो 18 मार्च से ही शुरू हो चुके हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर माहौल पूरी तरह बना हुआ है. अब देखना ये है कि क्या ये फिल्म भी अपने पहले पार्ट की तरह ही लोगों का खूब प्यार मिलेगा और ये भी कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ेगी. हालांकि, एडवांस बुकिंग में फिल्म कमाल पर कमाल कर रही है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम