Home » दुनिया » नेपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, रात के अंधेरे में पैसेंजर बस नदी में गिरने से 6 महिलाओं समेत 18 की मौत; 27 घायल

नेपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, रात के अंधेरे में पैसेंजर बस नदी में गिरने से 6 महिलाओं समेत 18 की मौत; 27 घायल

नई दिल्ली। सोमवार सुबह नेपाल में भीषण हादसा हो गया। पोखरा से काठमांडू जा रही एक बस के धादिंग में त्रिशूली नदी में गिरने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। बस सुबह करीब 1:15 बजे बेनीघाट. . .

नई दिल्ली। सोमवार सुबह नेपाल में भीषण हादसा हो गया। पोखरा से काठमांडू जा रही एक बस के धादिंग में त्रिशूली नदी में गिरने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। बस सुबह करीब 1:15 बजे बेनीघाट रोरंग ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड 3 में चरौंडी के पास चिनाधारा में नदी में गिर गई। धादिंग के जिला ट्रैफिक पुलिस अफसर ने कहा कि मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। इसके साथ ही कुल 27 यात्री घायल हुए हैं।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस हादसे में 6 महिलाओं और 12 पुरुषों की मौत हो गई। कुल 27 घायल यात्रियों को बचाया गया, जिनमें आठ महिलाएं, अठारह पुरुष और एक नाबालिग लड़की शामिल हैं। इन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया।

कैसे हुआ हादसा?

बस पृथ्वी हाईवे पर जा रही थी, तभी रात करीब 1 बजे धाडिंग जिले के बेनीघाट रोरंग ग्रामीण नगर पालिका-5 में भैसेपाटी इलाके के पास वह सड़क से उतर गई। गाड़ी ढलान से करीब 300 मीटर नीचे गिर गई और नदी किनारे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली।
नेपाली आर्मी, आर्म्ड पुलिस फोर्स, नेपाल पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। अधिकारियों ने कहा कि रात की घटना की वजह से रेस्क्यू का काम मुश्किल हो गया है।

सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर चलाया अभियान

हादसा आधी रात को होने के कारण बचाव कार्य में कठिनाई आई. इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर तेजी से राहत अभियान चलाया। घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया गया और उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया. आसपास के इलाके के लोग भी बचाव में मदद कर रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की जांच जारी है और बस के तकनीकी दोष, ड्राइवर की गलती या सड़क की स्थिति जैसे सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को राहत राशि देने और घायलों का इलाज सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाए हैं. इस हादसे ने नेपाल में सड़क सुरक्षा की आवश्यकताओं पर फिर ध्यान खींचा है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम