Home » लेटेस्ट » पंचतत्व में विलीन हुए धर्मेंद्र, अंतिम विदाई देने उमड़ा बॉलीवुड, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पंचतत्व में विलीन हुए धर्मेंद्र, अंतिम विदाई देने उमड़ा बॉलीवुड, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

डेस्क। बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। वह 12 नवंबर को ही अस्पताल से घर लौटे थे। धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन 12 नवंबर की सुबह करीब. . .

डेस्क। बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। वह 12 नवंबर को ही अस्पताल से घर लौटे थे। धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन 12 नवंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। उसके बाद से घर पर ही उनका इलाज चल रहा था।
धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के साहनेवाल गांव में हुआ था. 65 साल के करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और वह हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा हिट फिल्मों का रिकॉर्ड रखते हैं। धर्मेंद्र ने 1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरे से डेब्यू किया और 1960 के दशक में पॉपुलर हो गए।
उनका आई मिलन की बेला, फूल और पत्थर और आए दिन बहार के ने उन्हें इस दशक में रातोंरात पॉपुलैरिटी दिलाई। वहीं उन्हें हीमैन का दर्जा दिया गया, जो आज भी कायम है। उनकी फिल्में शोले से लेकर यमला पगला दीवाना तक सभी फिल्में फैंस की फेवरेट रही हैं। धर्मेंद्र ने शोले, धर्मवीर, चुपके चुपके, मेरा गांव मेरा देश और ड्रीम गर्ल जैसी कई यादगार फिल्में दी हैं। हाल ही में वो शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे। अब वो जल्द ही अगस्त्य नंदा की फिल्म “इक्कीस” में दिखेंगे, जो 25 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें धर्मेंद्र को शानदार अंदाज देखने को मिला।

मीडिया को हाथ जोड़ते नजर आईं हेमा मालिनी

धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उनका अंतिम संस्कार भी हो गया है। अंतिम संस्कार से लौटते हुए हेमा मालिनी का वीडियो सामने आया है जिसमें वह मीडिया को हाथ जोड़ते नजर आ रही हैं।

सुनील शेट्टी ने धर्मेंद्र के निधन पर जताया शोक, बोले- दुनिया के लिए वे ही-मैन थे

धर्मेंद्र का निधन हो गया है. वह 89 वर्ष के थे. उनके निधन पर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने शोक जताया है कि शालीनता में लिपटी शक्ति. गर्मजोशी में लिपटा स्टारडम…यही धरम पाजी की विरासत है। दुनिया के लिए वे ही-मैन थे, जो लोग उन्हें जानते थे, उनके लिए वे परम स्नेह थे. रेस्ट इन पावर धरम पाजी. शांति’

धर्मेंद्र को दी गई मुखाग्नि

धर्मेंद्र को मुखाग्नि दे दी गई है। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सलमान खान से लेकर अंमिताभ बच्चन तक पहुंचे थे। अनिल कपूर भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पीएम नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र के निधन पर शोक जताया है और एक्स पर पोस्ट लिखी है, ‘धर्मेंद्र जी के जाने से इंडियन सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे, एक जबरदस्त एक्टर थे जो अपने हर रोल में चार्म और गहराई लाते थे। जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग रोल किए, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में, मेरी दुआएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के साथ हैं. ओम शांति।’

Web Stories
 
दूध के साथ घी का सेवन करने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सर्दियों में भी खिल उठेगा चेहरा, लगाएं गुलाब जल टेस्टोस्टेरोन थेरेपी से क्या होता है? लंबे समय तक टिकेगी लिपस्टिक, आजमाएं ये ब्यूटी हैक्स सर्दियों में खांसी-जुकाम से बचने के लिए भूल से भी न खाएं ये चीजें