मालदा। ग्राम पंचायत चुनाव से पहले, सत्ता पक्ष को फिर से जोरदार झटका लगा है। भाजपा नेतृत्व ने दावा किया कि लगभग 50 लोग तृणमूल छोड़ कर भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा में शामिल हो गए। यह दलबदल कार्यक्रम माणिकचक ब्लॉक भाजपा प्रधान कार्यालय में रविवार शाम के आसपास आयोजित की गई थी।
ज्वाइनिंग समारोह में दक्षिण मालदा भाजपा के सांगठनिक महा सचिव गौर चंद्र मंडल, दक्षिण मालदा भाजपा के सांगठनिक अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अब्दुर सलाम समेत भाजपा नेतृत्व मौजूद रहा।
ज्ञात हुआ है कि माणिकचक के इनायतपुर इलाके से तृणमूल के करीब 50 सक्रिय नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अब्दुर सलाम ने कहा कि इससे इलाके में संगठन काफी मजबूत हुआ है।
Post Views: 1