नई दिल्ली। आज पीएम नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा के 9वां संस्करण में छात्रों को गुरुमंत्र दे रहे हैं। पीएम मोदी ने छात्रों को पढ़ाई को लेकर जरूरी टिप्स देते हुए कहा कि छात्रों को शिक्षक से एक कदम आगे रहना चाहिए, न बहुत आगे और न ही बहुत पीछे। यह प्रोग्राम उन छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए उपयोगी हैं, जो परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए पीएम से सीधा सवाल पूछना चाहते हैं। इसके साथ ही प्रोग्राम के जरिये देशभर के विभिन्न छात्र, शिक्षक एवं अभिभावक परीक्षा के लिए एक बेहतर रणनीति बनाने के लिए भी पीएम से सवाल पूछ सकते हैं। बता दें, परीक्षा पे चर्चा का यह 9वां सीजन है। इस प्रोग्राम के लिए चार करोड़ से ज्यादा आवेदन स्वीकार किए गए हैं।
क्या कहा पीएम ने छात्रों से
पीएम नरेंद्र मोदी ने छात्रों से कहा आपके माता-पिता, शिक्षक या सहपाठी कुछ भी कहें लेकिन आपको खुद पर विश्वास होना चाहिए। साथ ही आपको परीक्षा से संबंधित जो कुछ भी सुझाव मिल रहे हैं, उनका विशेष ध्यान भी रखें।
कैसे हुई बात की शुरुआत
पीएम ने छात्रों को बताया कि स्किल जीवन के लिए बेहद जरूरी है।
क्या है इस बार की थीम
परीक्षा को उत्साह के साथ लेना: छात्रों को बगैर किसी तनाव के परीक्षा को सकारात्मक रूप से लेने के लिए प्रोत्साहित करना।
वातावरण को सुरक्षित रखना: पर्यावरण के लिए सुरक्षा, जिम्मेदारी और जागरूकता को विकसित करना।
साफ भारत: लोगों को सफाई का महत्व बताना।