कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में भगवान श्रीराम की मूर्ति तोड़ने पर विवाद बढ़ता जा रहा है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने सोमवार को कहा कि बंगाल की हालत बांग्लादेश जैसी हो गई है। वहां मंदिर तोड़ना और मंदिरों में चोरी होना आम बात है। यह सब ममता बनर्जी के संरक्षण में हो रहा है। घटना 21 मार्च को मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम के ब्लॉक 2 में हुई। कुछ अज्ञात लोगों ने रामनवमी के लिए तैयार श्रीराम की मूर्ति से तोड़फोड़ की। इसका वीडियो भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया X पर शेयर किया।
ममता सरकार कर रही है तुष्टीकरण की राजनीति : सुवेंदु
सुवेंदु ने आरोप लगाया कि ममता सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति के चलते जिहादी हमला बढ़ता ही जा रहा है। इस सरकार को तुरंत अलविदा कहना जरूरी हो गया है। नहीं तो आने वाले दिनों में इस राज्य में सनातनियों के लिए और भी बुरे हालात इंतजार कर रहे हैं।
राज्य में अब मूर्तियों की चोरी, मंदिरों में तोड़फोड़ आम बात
#WATCH | West Medinipur, West Bengal: BJP candidate from Kharagpur Sadar assembly seat Dilip Ghosh says, "The condition of Bengal has become like that of Bangladesh. There, it is common to demolish temples and have thefts in temples. People of Murshidabad have already fled… All… pic.twitter.com/Femy91Gh5a
— ANI (@ANI) March 23, 2026
दिलीप घोष ने ममता बनर्जी सरकार पर हिंदू उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ममता सरकार में हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता दिलीप घोष ने कहा है कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बना दिया है। उन्होंने दावा किया है कि राज्य में अब मूर्तियों की चोरी, मंदिरों में तोड़फोड़ आम बात हो गई है। उन्होंने इशारा किया कि राज्य में मुस्लिमों का तुष्टीकरण किया जा रहा है, जिसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है।
दिलीप घोष ने कहा कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या ममता बनर्जी को गुसपैठिया नहीं लगते हैं लेकिन प्रधानमंत्री घुसपैठिया लगते हैं। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी यह चुनाव हार रहीं हैं, इसलिए बौखलाई हैं। दिलीप घोष, पश्चिम बंगाल के खड़गपुर सदर विधानसभा से उम्मीदवार हैं।
क्यों दिलीप घोष ने ऐसा कहा है?
दिलीप घोष ही नहीं, सुवेंदु अधिकारी भी यह चिंता जता चुके हैं। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि पश्चिम बंगाल सरकार, तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। बीजेपी नेता बार-बार काकद्वीप और मुर्शिदाबाद दंगों का जिक्र करते हैं और उपद्रवियों पर सरकारी संरक्षण देने का आरोप लगाती हैं। मुर्शिदाबाद में काली की मूर्ति तोड़ने का मुद्दा भी सुर्खियों में रहा है।
बांग्लादेश से तुलना क्यों?
दिलीप घोष और बीजेपी नेता, पश्चिम बंगाल की तुलना बांग्लादेश से करते हैं। उनका कहना है कि ममता बनर्जी सरकार, वोट बैंक की राजनीति करती है, समुदाय विशेष का पक्ष लेती है। विपक्ष का यह भी आरोप है कि सीमावर्ती इलाकों में बांग्लादेशी घुसपैठ के की वजह से पश्चिम बंगाल की जनसांख्यिकी बदल रही है।
बीजेपी का कहना है कि इन घुसपैठियों को सत्तारूढ़ टीएमसी का संरक्षण मिला है। ममता बनर्जी सरकार में हिंदुओं की सुरक्षा खतरे में है। विपक्ष का आरोप है कि पुलिस दोषियों को सजा देने के बजाय प्रदर्शनकारियों पर ही लाठीचार्ज करती है या मामले को दबाने की कोशिश करती है।