Home » एक्सक्लूसिव » पश्चिम बंगाल के एक और प्रवासी श्रमिक की मौत , राजस्थान के जयपुर में मालदा के प्रवासी मजदूर की हत्या का आरोप, जला हुआ शव मिलने से फैली सनसनी

पश्चिम बंगाल के एक और प्रवासी श्रमिक की मौत , राजस्थान के जयपुर में मालदा के प्रवासी मजदूर की हत्या का आरोप, जला हुआ शव मिलने से फैली सनसनी

मालदा। भाजपा शासित राजस्थान के जयपुर में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के एक प्रवासी मजदूर की हत्या का आरोप सामने आया है। मृतक का जला हुआ शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की. . .

मालदा। भाजपा शासित राजस्थान के जयपुर में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के एक प्रवासी मजदूर की हत्या का आरोप सामने आया है। मृतक का जला हुआ शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान शेख साहान के रूप में हुई है

मृतक की पहचान शेख साहान (35) के रूप में हुई है, जो हरिश्चंद्रपुर क्षेत्र के निवासी थे। परिवार के अनुसार, वह पिछले तीन वर्षों से जयपुर में प्लास्टिक बीनने का काम कर रहे थे। करीब डेढ़ महीने पहले वह एसआईआर से जुड़े काम के लिए घर आए थे और कुछ दिन पहले ही दोबारा जयपुर लौटे थे। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही वोट देने के लिए फिर घर आने वाले थे।

जला हुआ शव बरामद

परिजनों का आरोप है कि बुधवार को वह अपने कमरे से ट्रेन टिकट लेने के लिए निकले थे, जिसके बाद गुरुवार शाम उनके ठिकाने से करीब एक किलोमीटर दूर उनका जला हुआ शव बरामद हुआ। परिवार और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि उन्हें बंगाली बोलने की वजह से जिंदा जला दिया गया।

मतिबुर रहमान ने मृतक के परिवार से मुलाकात की

घटना के बाद मतिबुर रहमान मृतक के घर पहुंचे और परिवार से मुलाकात की। उनके साथ तृणमूल कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद थे। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए निष्पक्ष और पूर्ण जांच की मांग की तथा भाजपा पर तीखा हमला बोला।
मतिबुर रहमान ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन देते हुए कहा कि वह उनके बेटे की तरह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। इस घटना को लेकर इलाके में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम