कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। ममता बनर्जी ने 2026 विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस दौरान उनके साथ अभिषेक बनर्जी और सुब्रत बक्शी भी मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक, इस बार की सूची में अनुभवी नेताओं के साथ कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। कुछ सीटों पर बदलाव किए गए हैं, जबकि कुछ मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। सूची में जिन प्रमुख नामों को जगह मिली है, उनमें कुणाल घोष (बेलघाटा), देवांशु भट्टाचार्य (चुंचुड़ा) और श्रेय पांडे (मानिकतला) शामिल हैं।
इसके अलावा, भवानीपुर सीट से खुद ममता बनर्जी चुनाव लड़ेंगी, जबकि कामारहाटी से मदन मित्र, बरानगर से सायंतिका, और कोलकाता पोर्ट से फिरहाद हाकिम को उम्मीदवार बनाया गया है।
ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला
उम्मीदवार सूची जारी करने से पहले ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष “छिपकर लड़ाई लड़ रहा है” और उन्हें खुलकर जनता के सामने आना चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले पर भी नाराज़गी जताई और कहा कि अगर राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ती है तो इसकी जिम्मेदारी बीजेपी को लेनी होगी। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अगर लोकतंत्र में विश्वास है, तो “इतना डर क्यों?”
जीत को लेकर आत्मविश्वास
ममता बनर्जी ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस 226 से अधिक सीटें जीतकर फिर सत्ता में आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में चल रही 100 से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ तभी मिलेगा जब तृणमूल सत्ता में बनी रहेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2021 में भले ही बीजेपी ने सीटें बढ़ाई थीं, लेकिन 2026 में परिस्थितियाँ बदल सकती हैं। फिर भी तृणमूल नेतृत्व अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहा है।
पूरी उम्मीदवार सूची
मेखलीगंज – परेश अधिकारी
दिनहाटा – उदयन गुहा
अलीपुरद्वार – सुमन कंजीलाल
धूपगुड़ी – डॉ. निर्मल राय
सिलीगुड़ी – गौतम देव
माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी – शंकर मालाकार
चोपड़ा – हमीदुल रहमान
बालुरघाट – अर्पिता घोष
हरिरामपुर – बिप्लब मित्रा
डोमकल – हुमायूं कबीर
करिमपुर – सोहम चक्रवर्ती
पलाशीपाड़ा – रुकबानुर रहमान
हाबड़ा – ज्योतिप्रिय मलिक
भाटपाड़ा – अमित गुप्ता
नोआपाड़ा – त्रिणांकुर भट्टाचार्य
बैरकपुर – राज चक्रवर्ती
कामारहाटी – मदन मित्रा
बरानगर – सायंतिका
डायमंड हार्बर – पन्नालाल हालदार
सोनारपुर दक्षिण – अरुंधती मैत्र
भांगड़ – शौकत मोल्ला
बेहाला पश्चिम – रत्ना चट्टोपाध्याय
कोलकाता पोर्ट – फिरहाद हाकिम
भवानीपुर – ममता बनर्जी
मानिकतला – श्रेया पांडे
हावड़ा उत्तर – गौतम चौधरी
शिवपुर – राणा चट्टोपाध्याय
पांचला – गुलशन मलिक
उलूबेड़िया पूर्व – ऋतब्रत
बेलघाटा – कुणाल घोष
उत्तरपाड़ा – शीर्षान्न बंद्योपाध्याय
सिंगूर – बेचाराम मान्ना
चुंचुड़ा – देवांशु भट्टाचार्य
नंदीग्राम – पवित्र कर
सबंग – मानस भुइयां
देबरा – राजीव बनर्जी
टॉलीगंज – अरूप विश्वास
रामनगर – अखिल गिरी
काकद्वीप – मोंटूराम पाखिरा
सोनारपुर उत्तर – फिरदौसी बेगम
मंतश्वर – सिद्दीकुल्ला चौधरी