Home » एक्सक्लूसिव » पश्चिम बंगाल में एस.आई.आर. के अंतर्गत पहली पूरक मतदाता सूची आज होगी प्रकाशित, ऐसे चेक करें अपना नाम

पश्चिम बंगाल में एस.आई.आर. के अंतर्गत पहली पूरक मतदाता सूची आज होगी प्रकाशित, ऐसे चेक करें अपना नाम

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा है कि निर्वाचन आयोग आज एस.आई.आर. प्रक्रिया के अंतर्गत पहली पूरक मतदाता सूची प्रकाशित करेगा। इसमें उन मतदाताओं के नाम शामिल होंगे जिनके दस्तावेजों का पूर्ण सत्यापन हो. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा है कि निर्वाचन आयोग आज एस.आई.आर. प्रक्रिया के अंतर्गत पहली पूरक मतदाता सूची प्रकाशित करेगा। इसमें उन मतदाताओं के नाम शामिल होंगे जिनके दस्तावेजों का पूर्ण सत्यापन हो चुका है और जो निर्णय सूची में लंबित हैं।
निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बताया कि 27 लाख लंबित मतदाताओं का रिकॉर्ड संशोधित हो चुका है, प्रतिदिन लगभग 2 लाख नामों के संशोधन की प्रक्रिया जारी है। सूची प्रकाशित होने के बाद मतदाता किसी आपत्ति की स्थिति में आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, ईसीआई नेट ऐप के जरिए या फिर जिला या उप-मंडल कार्यालयों में जाकर अपील कर सकते हैं।
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद, 23 जिलों में 19 अपील न्यायाधिकरण स्थापित किए गए हैं, जिनमें उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीशों को नियुक्त किया गया है। जिन मतदाताओं के नाम पूरक सूची से हटा दिए गए हैं, वे इन न्यायाधिकरणों के माध्यम से अपील कर सकेंगे।
इस बीच, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मुख्यमंत्री पर पूरक सूची से संबंधित प्रक्रिया में जटिलताओं के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह इस मुद्दे को राजनीतिक रूप दे रही हैं।

28 लाख मतदाताओं के नाम शामिल होने की संभावना

इस सूची में लगभग 28 लाख मतदाताओं के नाम शामिल होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, अब तक करीब 60 लाख से अधिक नाम जांच के दायरे में थे, जिनमें से रविवार शाम तक 28 लाख से ज्यादा नामों का निपटारा हो चुका है। अभी भी लगभग 32 लाख नामों की समीक्षा बाकी है। सूत्रों के मुताबिक, करीब 40% नाम हटाए जा सकते हैं। ऐसे में पहली सप्लीमेंटरी लिस्ट में लगभग 10 लाख वोटरों के नाम कटने की आशंका है।

सूची में क्या होगा खास?

सप्लीमेंटरी लिस्ट को दो हिस्सों में बांटा जाएगा:

@एडिशन (Addition): जिन नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं
@डिलीशन (Deletion): जिन मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं

ऑनलाइन कैसे चेक करें नाम?

@ आप घर बैठे आसानी से अपना नाम चेक कर सकते हैं:
@Election Commission of India की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाएं
@राज्य के रूप में West Bengal और वर्ष 2026 चुनें
@“SIR Supplementary” विकल्प पर क्लिक करें
@अपना EPIC नंबर डालकर नाम खोजें
@इसके अलावा ceowestbengal.wb.gov.in और ECI Net ऐप पर भी सूची देखी जा सकती है

ऑफलाइन कहां देखें?

अगर आप ऑफलाइन चेक करना चाहते हैं:
@जिला मजिस्ट्रेट (DM) कार्यालय
@SDO और ADM कार्यालय
@अपने नजदीकी बूथ पर लगी सूची

नाम कट गया है तो क्या करें?

अगर आपका नाम हट गया है, तो वह Deletion सूची में दिखाई देगा। ऐसे मामलों में आप ट्राइब्यूनल में अपील कर सकते हैं। इसके लिए रिटायर्ड जजों की देखरेख में 19 ट्राइब्यूनल बनाए गए हैं, जहां आवेदन किया जा सकता है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम