Home » पश्चिम बंगाल » पहले बम, फिर गोलियां ! अर्जुन सिंह के घर के बाहर आधी रात को तांडव, भतीजे की संपत्ति को बड़ा नुकसान

पहले बम, फिर गोलियां ! अर्जुन सिंह के घर के बाहर आधी रात को तांडव, भतीजे की संपत्ति को बड़ा नुकसान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के भाटपारा में भाजपा नेता और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के आवास के बाहर अज्ञात बदमाशों ने बम फेंके और गोलीबारी की। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बुधवार देर रात हुए हमले में एक युवक घायल. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के भाटपारा में भाजपा नेता और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के आवास के बाहर अज्ञात बदमाशों ने बम फेंके और गोलीबारी की। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बुधवार देर रात हुए हमले में एक युवक घायल हो गया। उनके भतीजे की संपत्ति को बड़ा नुकसान पहुंचा है।
अर्जुन सिंह और उनके करीबी सहयोगियों ने कथित तौर पर हमलावरों का पीछा किया, लेकिन वो मौके से भाग गए। बैरकपुर के पुलिस आयुक्त अजय ठाकुर ने कहा, “स्थिति अब नियंत्रण में है। इसमें शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

पूर्व सांसद ने टीएमसी पार्षद के बेटे पर लगाया आरोप

सिंह ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्षद सुनीता सिंह के बेटे नमित सिंह का हाथ है। पूर्व सांसद ने दावा किया, “उसने पुलिस के सामने ही गोलियां चलाईं। अंधाधुंध गोलीबारी और बमबाजी हुई।”
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इलाके में मेघना जूट मिल में श्रमिकों के दो समूहों के बीच विवाद के बाद हिंसा भड़की। इस बीच, टीएमसी के जगद्दल विधायक सोमनाथ श्याम ने अर्जुन सिंह और उनके समर्थकों पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया।

नामित सिंह ने अर्जुन सिंह पर लगाए आरोप

उन्होंने कहा, “अर्जुन सिंह और उसके आदमियों ने मेघना जूट मिल में काम करने वालों पर हमला किया और गोलियां चलाईं। युवक को सिंह ने गोली मारी और उसके समूह के हमले में तीन से चार और लोग घायल हो गए। हम सिंह की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हैं, नहीं तो हम बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।”
कथित तौर पर अशांति की सूचना मिलने के बाद नमित सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि इसके तुरंत बाद स्थिति बिगड़ गई और गोलीबारी और बम विस्फोट की नौबत आ गई।

क्या है मामला?

घटनाक्रम के बारे में बताते हुए सिंह ने कहा, “रात करीब 10:30 बजे मैंने अचानक दो राउंड गोलियों की आवाज सुनी। मैं अपने करीबी सहयोगियों के साथ मजदूर भवन में था। मैं बाहर भागा और मेघना मोड़ की ओर चल पड़ा। जैसे ही हम मौके पर पहुंचे, बदमाशों ने हम पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।”

स्थानीय लोगों में दहशत


इस हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलावरों की संख्या काफी थी और वे बाइक पर सवार होकर आए थे। पहले उन्होंने बम फेंके और फिर अंधाधुंध फायरिंग की।

Web Stories
 
भूमिका चावला समेत इंडस्ट्री में नहीं चला इन स्टार्स का जादू स्ट्रेस चुटकियों में हो जाएगा दूर, अपनाएं ये टिप्स इन लोगों को नहीं खाना चाहिए अरहर की दाल भीगे हुए चने खाने से क्या होता है? ज्यादा अंडे खाने से शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान