Home » दुनिया » पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 19 साल की हिंदू लड़की को घर से उठा ले गए मुस्लिम, जबरन कबूल करवाया इस्लाम, ऊपर तक जुड़े गिरोह के तार

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 19 साल की हिंदू लड़की को घर से उठा ले गए मुस्लिम, जबरन कबूल करवाया इस्लाम, ऊपर तक जुड़े गिरोह के तार

नई दिल्ली। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 06 फरवरी 2026 को एक 19 साल की हिंदू युवती के कथित अपहरण और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय और मानवाधिकार संगठनों को चिंता में डाल दिया. . .

नई दिल्ली। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 06 फरवरी 2026 को एक 19 साल की हिंदू युवती के कथित अपहरण और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय और मानवाधिकार संगठनों को चिंता में डाल दिया है। परिवार और समुदाय के लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि ऐसे कई मामले बार-बार सामने आते रहते हैं। पाकिस्तान में अब ये अल्पसंख्यकों की सुरक्षा से जुड़ा बड़ा सवाल है। अल्पसंख्यकों के नेता शिवा काछी ने प्रशासन और मानवाधिकार समूहों से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है।

घर में घुसकर किया किडनैप?

परिवार की शिकायत के अनुसार, 19 साल की कशिश कुमारी, जो मूल रूप से पंजाब के लैयाह की रहने वाली बताई जाती हैं, उसे फरवरी की शुरुआत में सिंध के घोटकी इलाके से अगवा कर लिया गया। शिकायत में कहा गया है कि कुछ लोग उनके घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि उन्होंने कशिश का अपहरण किया और परिवार को भी डराया-धमकाया। परिवार का कहना है कि यह सब हथियारों की दम पर जबरन किया गया और उन्हें चुप रहने के लिए धमकियां दी गईं।

कितनी एक्टिव है पुलिस?

घटना के तुरंत बाद परिवार ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। साथ ही सिख-हिंदू अल्पसंख्यक संगठनों से भी मदद मांगी गई है। परिवार की मांग है कि कशिश कुमारी का जल्द से जल्द पता लगाया जाए, उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जाए और इस घटना में शामिल लोगों को हिरासत में लेकर सख्त कार्रवाई की जाए।

मुस्लिम नेताओं के इशारे पर होती है किडनैपिंग!

ऐसे मामलों में पाकिस्तान पुलिस का रवैया ज्यादा सख्त नहीं होता। पुलिस के सामने ये मामले पहले भी आते रहे हैं और ये सब स्थानीय बहुसंख्यक मुस्लिम नेताओं की निशानदेही पर होता है, जिनका सरकार और आर्मी दोनों से करीबी कनेक्शन होता है। लिहाजा पुलिस भी ऐसे मामलों में हाथ डालने से बचती है। नतीजतन मामला सिर्फ दर्ज होता है और जांच चलती रहती है। कई बार ऐसे मामलों में मियां मिठ्ठू जैसे नेताओं के नाम भी आए लेकिन कभी एक्शन नहीं हो पाया।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम