Home » खेल » पिता को वेंटीलेटर पर छोड़ देश के लिए खेलेंगे रिंकू सिंह, लिया अहम फैसला, सैल्यूट कर रहे हैं लोग

पिता को वेंटीलेटर पर छोड़ देश के लिए खेलेंगे रिंकू सिंह, लिया अहम फैसला, सैल्यूट कर रहे हैं लोग

डेस्क। रिंकू सिंह के पिता को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वो स्टेज 4 कैंसर में हैं। वो वेंटीलेटर पर हैं और ऐसे में रिंकू सिंह अपने घर लौट गए थे। लेकिन अब जो खबर सामने आ. . .

डेस्क। रिंकू सिंह के पिता को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वो स्टेज 4 कैंसर में हैं। वो वेंटीलेटर पर हैं और ऐसे में रिंकू सिंह अपने घर लौट गए थे। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो हैरान करने वाली है क्योंकि पिता की तबीयत और देश के लिए क्रिकेट बीच उन्होने देश को चुना है। जी हां, आज जिम्बावे से होने वाले मैच के लिए रिंकू सिंह ने पिता को अस्पताल के वेंटीलेटर पर छोड़ क्रिकेट के मैदान पर उतरने का फैसला किया है। कुछ दिनों से लगातार खबरें आ रहीं थीं कि रिंकू सिंह इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि वो पिता की तबीयत के चलते अपने घर अलीगढ़ वापस लौट गए हैं।
रिंकू सिंह के पिता काफी समय से बीमार थे और अब उनकी हालत खराब है। बता दें कि रिंकू सिंह के पास दोनों रास्ते थे, वो चाहते तो पिता के पास रुक सकते थे लेकिन उन्होने टीम से जुड़ने का फैसला किया।


संकट में है टीम

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया हाल ही में साउथ अफ्रीका से मैच हार गई थी और ये टीम इंडिया की इस टूर्नामेंट में पहली हार थी। इसके बाद संकट के बादल मंडरा रहे हैं और अभी ये भी तय नहीं है कि टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई भी कर पाएगी या नहीं। ऐसे में टीम को फिनिशिंग टच देने वाली तूफानी बल्लेबाज रिंकू का अचानक टीम को छोड़कर जाना काफी मुसीबत का सबब बनने वाला था।
लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि रिकूं सिंह पिता को वेंटीलेटर पर छोड़ देश के लिए बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर नजर आएंगे। आज ये मैच होना है जो कि टीम इंडिया का तकदीर तय करेगा।

शांत रहा है बल्ला

बता दें कि इस टूर्नामेंट में रिंकू सिंह का बल्ला काफी शांत रहा है और उनको उस तरह से मौका भी नहीं मिला जैसा मिलना चाहिए। वो एक फिनिशर की भूमिका में है तो जब तक उनका नंबर आता है काफी कम गेंदे बची होती हैं। देखने वाली बात होगी कि आज के मैच में रिंकू सिंह क्या करते हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम