Home » असम » पीएम बोले-कांग्रेस ने लगातार असम से झूठ बोला:किसानों को विदेशों पर निर्भर रखा; दौरे के पहले दिन ₹24,250 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास

पीएम बोले-कांग्रेस ने लगातार असम से झूठ बोला:किसानों को विदेशों पर निर्भर रखा; दौरे के पहले दिन ₹24,250 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास

असम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में कई बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में सड़क और शिक्षा से जुड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखी। PM मोदी ने शिलांग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन भी. . .

असम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में कई बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में सड़क और शिक्षा से जुड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखी। PM मोदी ने शिलांग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन भी किया, जो नॉर्थ-ईस्ट भारत का पहला एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड फोर-लेन हाई-स्पीड कॉरिडोर होगा।
इसकी लागत करीब 22 हजार 860 करोड़ रुपये होगी। यह कॉरिडोर 166 किलोमीटर लंबा होगा और मेघालय-असम के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। शिलांग-सिलचर कॉरिडोर बनने से गुवाहाटी और सिलचर के बीच सफर का वक्त लगभग 8.5 घंटे से घटकर करीब 5 घंटे का रह जाएगा, जिससे व्यापार और इकोनॉमिक एक्टिविटीज को बढ़ावा मिलेगा।
प्रधानमंत्री मोदी नेशनल हाईवे-306 पर एलिवेटेड कॉरिडोर (फेज-1) का भी शिलान्यास करेंगे, जो कैपिटल पॉइंट को सिलचर के रंगिरखारी पॉइंट को जोडे़गा। इससे सिलचर की बिजी सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा। साथ ही, मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर में आवागमन तेज होगा। इसके अलावा, PM मोदी ने करीमगंज जिले के पथारकंडी में नए कृषि महाविद्यालय का शिलान्यास किया, जो यहां एग्रीकल्चर और रिसर्च को मजबूत करेगा।
इसके बाद PM मोदी पश्चिम बंगाल के कोलकाता में करीब 18 हजार 680 करोड़ रुपये की तमाम प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें 420 किलोमीटर से ज्यादा लंबाई वाले नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स, खड़गपुर-मोरग्राम इकोनॉमिक कॉरिडोर, दुबराजपुर बाईपास और कई पुलों का निर्माण शामिल है।

पिछड़े लोगों को प्राथमिकता देना BJP का मूलमंत्र- PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि BJP का मूलमंत्र है विकास की दौड़ में पिछड़े लोगों को प्राथमिकता देना। कांग्रेस सरकारें सीमा वाले क्षेत्रों को देश के सबसे पिछड़े गांव मानती थीं। लेकिन हम इन गांवों को भारत के सबसे पहला गांव मानते हैं। इसी कारण से सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के मकसद से शुरू किए गए। यहां बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो चाय बागानों में काम करते हैं। असम सरकार ने इन चाय बागानों से जुड़े हजारों परिवारों को भूमि का अधिकार देकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

कांग्रेस नेता नहीं लिख पाएंगे 24 हजार करोड़- PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि आज लगभग 24 हजार करोड़ रुपये की लागत की शिलांग-सिलचर हाई-स्पीड कॉरिडोर प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया गया। कांग्रेस नेताओं से ही पूछ लीजिए। उन्हें पेन और कागज दीजिए और 24 हजार करोड़ रुपये लिखने को कहिए, तो वे लिख भी नहीं पाएंगे।

BJP सरकार ने बदले बराक वैली का हालात- PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी बोले कि आजादी के बाद भी, दशकों तक कांग्रेस सरकारें रहीं; फिर भी, बराक वैली के विकास को बढ़ावा देने के लिए कोई ठोस स्टेप नहीं लिया गया। BJP की 2 इंजन वाली सरकार अब इस हालात को बदल रही है। हम बराक वैली को व्यापार और वाणिज्य के एक प्रमुख सेंटर के रूप में दोबारा स्थापित करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।

कांग्रेस की वजह से बराक घाटी का समुद्र से संपर्क टूटा- PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट भारत को उसके हाल पर छोड़ दिया था। जब भारत को आजादी मिली, तो कांग्रेस ने सीमा निर्धारण इस प्रकार से होने दिया कि बराक घाटी का समुद्र से अहम संपर्क पूरी तरह से टूट गया। बराक वैली, जो कभी एक प्रमुख व्यापार मार्ग और इंडस्ट्रियल सेंटर के रूप में प्रसिद्ध थी, अपनी मूल ताकत से वंचित हो गई।

बराक वैली में पैदा होंगे स्वरोजगार के अनगिनत अवसर- PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले यहां बराक वैली की कनेक्टिविटी से जुड़े, नॉर्थ-ईस्ट की कनेक्टिविटी से जुड़े, हजारों करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। रोड हो, रेल हो, एग्रीकल्चर कॉलेज हो, ऐसे हर प्रोजेक्ट से बराक वैली, नॉर्थ-ईस्ट का एक बड़ा लॉजिस्टिक और ट्रेड हब बनने जा रहा है। इससे यहां के नौजवानों के लिए रोजगार के, स्वरोजगार के अनगिनत अवसर बनने जा रहे हैं। मैं आप सभी को इन सारी विकास परियोजनाओं के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को भुला दिया- PM मोदी

PM मोदी ने सिलचर की रैली में कहा कि बराक घाटी का विकास हमने किया। कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को भुला दिया था। कांग्रेस ने बराक घाटी की ताकत छीन ली थी। कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को दिल और दिल्ली दोनों से दूर रखा था।

PM मोदी ने शिलांग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलचर में शिलांग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन किया है, जो उत्तर-पूर्वी भारत का पहला एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड 4-लेन हाई-स्पीड कॉरिडोर है। लगभग 22,860 करोड़ रुपये के निवेश से निर्मित 166 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर से मेघालय और असम के बीच कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा। इस प्रोजेक्ट से गुवाहाटी और सिलचर के बीच की दूरी कम होगी और यात्रा का समय 8.5 घंटे से घटकर लगभग 5 घंटे हो जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिलचर में स्वागत किया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिलचर में स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री जल्द ही शिलांग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन करेंगे। यह पूर्वोत्तर भारत का पहला एक्सेस-नियंत्रित ग्रीनफील्ड चार-लेन वाला हाई-स्पीड कॉरिडोर है। लगभग 22,860 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाला यह 166 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर, मेघालय और असम के बीच कनेक्टिविटी में काफी सुधार लाएगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम