Home » देश » पीएम मोदी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे : प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल तोड़ पत्नी के साथ किया रेड कार्पेट वेलकम; आज संसद को संबोधित करेंगे मोदी

पीएम मोदी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे : प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल तोड़ पत्नी के साथ किया रेड कार्पेट वेलकम; आज संसद को संबोधित करेंगे मोदी

तेल अवीव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के इजराइल दौरे पर पहुंच गए हैं। इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर मोदी को रिसीव किया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ पीएम का स्वागत किया गया।. . .

तेल अवीव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के इजराइल दौरे पर पहुंच गए हैं। इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर मोदी को रिसीव किया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ पीएम का स्वागत किया गया। यह उनकी बीते 9 साल में दूसरी इजराइल यात्रा है। इससे पहले वे जुलाई 2017 में गए थे। PM मोदी आज नेतन्याहू के साथ प्राइवेट बातचीत करेंगे।
इसके अलावा वे आज इजराइल की संसद को भी संबोधित करेंगे। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। इसके अलावा वे भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी का दौरा करेंगे। मोदी के इस दौरे पर भारत और इजराइल के हथियारों से जुड़ी डील पर बातचीत की संभावना है। इनमें ड्रोन और एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम शामिल हैं।
इजराइली अखबार, द जेरूसलम पोस्ट ने PM मोदी के दौरे पर उनके स्वागत के लिए एक खास फ्रंट पेज छापा। फ्रंट पेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ हिंदी में लिखा ‘नमस्ते’ नजर आ रहा है। वहीं उसके बगल में हिब्रू भाषा में भी ‘शालोम’ लिखा है, जिसका मतलब हेलो या नमस्ते है। इसका दूसरा अर्थ शांति भी होता है।

भारत-इजरायल के बीच होंगे कई समझतें

पीएम मोदी दो दिनों की यात्रा के दौरान इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से मुलाकात करेंगे और इजरायल की संसद नेसेट को संबोधित करेंगे। यह एक खास सम्मान है, जो दुनिया के कुछ ही नेताओं को हासिल होता है। यह प्रधानमंत्री मोदी का दूसरा इजरायल दौरा है।
पीएम नरेंद्र मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू भारत-इजरायल के बीच हुई रणनीतिक साझेदारी में हुई अहम तरक्की की समीक्षा करेंगे। दोनों नेता विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार और अर्थव्यवस्था समेत पीपुल-टू-पीपुल सहयोग के अवसरों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेताओं के बीच पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होने की उम्मीद है।

पीएम मोदी का दूसरा इजरायल दौरा

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का यह दूसरा इजरायल दौरा है। इससे पहले पीएम मोदी 2017 में इजरायल गए थे। वह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला इजरायल दौरा था। साल 2018 में बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत का दौरा किया था।

खास है पीएम मोदी का इजरायल दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नौ साल बाद इजरायल यात्रा कई मायनों में अहम है। दोनों ही देश रणनीतिक साझेदारी की बात कर रहे हैं। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा को केवल एक द्विपक्षीय कार्यक्रम के बजाय भारत-इजरायल संबंधों की उस लंबी ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा कहा जा रहा है।

पीएम मोदी के दौरे पर आया इजरायल का बयान

इजरायल सरकार की ओर से कहा गया है कि PM नरेंद्र मोदी और पीएम नेतन्याहू इजरायल और भारत के बीच आर्थिक, सुरक्षा और डिप्लोमैटिक क्षेत्रों में कई समझौतों पर साइन करेंगे। इससे दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ेगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम