नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मंगलवार को भारत पहुंचे। इस दौरान मुंबई में उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में रक्षा सहयोग समेत कई मुद्दों पर चर्चा होनी है।
प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक
पीएम नरेंद्र मोदी ने मुंबई के लोक भवन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की। बैठक में दोनों नेताओं ने भारत और फ्रांस के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। रक्षा, व्यापार, निवेश, नई तकनीक और ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों देशों ने साझेदारी को आगे बढ़ाने और मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक को गर्मजोशी और मित्रवत माहौल में सम्पन्न बताया जा रहा है।
मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने जताई खुशी
मैक्रों से मुलाकात के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि मुंबई में अपने मित्र मैक्रों से मिलकर उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति मैक्रों को मुंबई शहर बहुत पसंद आया। उन्होंने यह भी बताया कि मैक्रों ने सुबह शहर में दौड़ का आनंद लिया और अनुभव को शानदार बताया।
द्विपक्षीय बैठक शुरू
मुंबई के लोकभवन में पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत और फ्रांस के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। इसके साथ ही रक्षा, व्यापार, निवेश, नई तकनीक और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई। दोनों देशों ने आपसी साझेदारी को आगे बढ़ाने और मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
मुंबई के लोक भवन में हुई मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात मुंबई के लोक भवन में हुई। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया। इसके बाद दोनों के बीच अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। बैठक में भारत और फ्रांस के रिश्तों को मजबूत करने, रक्षा सहयोग बढ़ाने, व्यापार और नई तकनीक के क्षेत्र में साथ काम करने पर चर्चा की गई। यह मुलाकात दोनों देशों की मजबूत दोस्ती का संकेत मानी जा रही है।
मैक्रों का चौथा भारत दौरा
यह राष्ट्रपति मैक्रों का भारत का चौथा दौरा है और मुंबई में उनका पहला आधिकारिक दौरा है। इससे पहले वो मार्च 2018 में पहली बार भारत आए थे। फिर वो सितंबर 2023 में जी20 सम्मेलन के लिए और जनवरी 2024 में गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। भारत और फ्रांस के बीच 1998 से रणनीतिक साझेदारी है, और दोनों देश रक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में साथ काम करते हैं। यह दौरा भी इसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, पीएम मोदी और मैक्रों के बीच बातचीत में इंडिया-फ्रांस स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के तहत हुई तरक्की का पूरा रिव्यू शामिल होगा।
मैक्रों ने 26/11 आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
इससे पहेल मैक्रों और प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रों ने मंगलवार को अपने भारत दौरे की शुरुआत मुंबई में 2008 के आतंकी हमलों (26/11) में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दे की।