Home » देश » पुरोहितों और मुअज्जिनों का ममता बनर्जी ने मानदेय बढ़ाया, चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले का खेला बड़ा दांव

पुरोहितों और मुअज्जिनों का ममता बनर्जी ने मानदेय बढ़ाया, चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले का खेला बड़ा दांव

कोलकाता। चुनाव आयोग आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है। इससे पहले सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा दांव खेला है। ममता सरकार ने पुरोहितों और मुअज्जिनों के मासिक मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी की।. . .

कोलकाता। चुनाव आयोग आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है। इससे पहले सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा दांव खेला है। ममता सरकार ने पुरोहितों और मुअज्जिनों के मासिक मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक पर इसकी जानकारी दी है। सीएम ममता ने घोषणा की कि पुरोहितों और मुअज़्ज़िनों को दिए जाने वाले मासिक मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी की जा रही है। इससे यह कुल 2000 रुपये हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कदम राज्य की सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने में उनके योगदान को मान्यता देता है। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारे पुरोहितों और मुअज़्ज़िनों को दिए जाने वाले मासिक मानदेय में ₹500 की बढ़ोतरी की जा रही है, जिनकी सेवा हमारे समुदायों के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन को बनाए रखती है।

चुनाव से पहले बड़ा ऐलान

ममता बनर्जी ने कहा कि यह कदम उन लोगों को सहयोग देने के लिए सरकार के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है, जो पूरे राज्य में समुदायों की सेवा करते हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ऐसे धार्मिक प्रतिनिधियों द्वारा किया गया कार्य समाज में सद्भाव और सांस्कृतिक निरंतरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बता दें कि यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव आज मतदान और चुनाव नतजों की तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। शाम 4 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेस कर इसकी घोषणा करेगा।

ममता बोलीं- अपना वादा पूरा कर दिया

इसके साथ ही ममता बनर्जी एक और पोस्ट करते हुए बताया कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी ‘माँ-माटी-मानुष’ सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों से, साथ ही हमारे शिक्षण संस्थानों के लाखों शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों से, और पंचायतों, नगर निकायों तथा अन्य स्थानीय निकायों जैसे हमारे अन्य ‘ग्रांट-इन-एड’ संस्थानों के कर्मचारियों/पेंशनभोगियों से किया गया अपना वादा पूरा कर दिया है। उन्हें मार्च 2026 से, हमारे वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचनाओं में विस्तार से बताई गई कार्यप्रणाली के अनुसार, उनके ROPA 2009 DA का बकाया मिलना शुरू हो जाएगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम