डेस्क। फिल्म ‘रामायण’ से रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में लुक सामने आया है। इसकी झलक आज यानी हनुमान जयंती पर जारी की गई।बता दें कि भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर का लुक सादगी, गरिमा और आध्यात्मिकता से भरा हुआ है। शाही वेशभूषा और बारीक आभूषणों के साथ उनका शांत और संतुलित रूप काफी अच्छा नजर आ रहा है। टीजर में शानदार वीएफएक्स देखने को मिलते हैं। श्रीराम की पहली झलक प्रजा के बीच दिखाई गई है। साथ ही बैकग्राउंड स्कोर भी लाजवाब है।
देखें भगवान राम के लुक की झलक-
Rama is the greatest of all time because he lived a life where the choices he made were always in the benefit of the greater good, duty over desire, and sacrifice over self.
— Namit Malhotra (@malhotra_namit) April 2, 2026
His legacy continues to enhance and empower humanity over time and bring the belief in the goodness of… pic.twitter.com/FjlcgF6e8q
भगवान राम का रोल निभाने के बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा था, “मुझे नहीं लगता कि मैं यहां राम का रोल करने आया हूं। मैं यहां उनसे सीखने आया हूं। उनमें एक सादगी और पवित्रता है जो बहुत कम देखने को मिलती है और उसे समझने और अपनाने की कोशिश करना मेरे लिए बहुत ही विनम्र करने वाला अनुभव रहा है।”
फिल्म दो भागों में रिलीज होगी
यह फिल्म रामायण दो भागों में रिलीज होगी और ग्लोबल लेवल पर बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही है, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे।
फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स बना रहे हैं। फिल्म IMAX पर रिलीज होगी, जिसमें पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा।