Home » देश » फुटबॉल खेलते हुए सांसद को आया हार्ट अटैक और हुई मौत, राज्य में दौड़ी शोक की लहर

फुटबॉल खेलते हुए सांसद को आया हार्ट अटैक और हुई मौत, राज्य में दौड़ी शोक की लहर

शिलांग । मेघालय की राजधानी शिलांग के लोकसभा सांसद रिकी एजे सिंगकॉन का 19 फरवरी की शाम को अचानक निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे और वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी – वीपीपी के सदस्य थे और साथ. . .

शिलांग । मेघालय की राजधानी शिलांग के लोकसभा सांसद रिकी एजे सिंगकॉन का 19 फरवरी की शाम को अचानक निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे और वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी – वीपीपी के सदस्य थे और साथ ही पार्टी के महासचिव भी थे। उनके अचानक निधन से वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी को बड़ा झटका लगा है और राज्य में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

फुटबॉल खेलते हुए आया हार्ट अटैक

सिंगकॉन शाम को शिलांग के मावलाई मावियोंग इलाके में एक मैदान में अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेल रहे थे। फुटबॉल खेलते हुए वह अचानक मैदान पर गिर पड़े और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उन्हें तुरंत डॉ. एच. गॉर्डन रॉबर्ट्स अस्पताल ले जाया गया, जहां रात को डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीएम संगमा ने व्यक्त किया शोक

मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा (Conrad Sangma) ने सिंगकॉन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सिंगकॉन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “शिलांग से माननीय सांसद डॉ. रिकी एजे सिंगकॉन के असामयिक निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं। डॉ. रिकी एक समर्पित और करुणामय नेता थे, जिनमें जनसेवा के प्रति गहरा उत्साह और अपनी जनता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता थी। वह आस्थावान थे और विनम्रता, दूरदर्शिता और समाज के उत्थान की सच्ची इच्छा के साथ सेवा करते थे। इस कठिन समय में उनके परिवार, मित्रों और असंख्य शुभचिंतकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम