Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल चुनाव के लिए अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का भरोसा पत्र,बोले- ये गहरी निराशा से निकालने का रास्ता

बंगाल चुनाव के लिए अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का भरोसा पत्र,बोले- ये गहरी निराशा से निकालने का रास्ता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणापत्र को पार्टी. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणापत्र को पार्टी ने भरोसा पत्र नाम दिया गया है. इसमें महिलाओं से लेकर युवाओं तक, प्रमुख वोटर वर्ग के लिए नकदी के वादे किए गए हैं।

बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को एक नया मार्ग दिखाएगा

इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि यह संकल्प पत्र बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को एक नया मार्ग दिखाएगा। उन्होंने कहा कि टीएमसी से त्रस्त बंगाल अब परिवर्तन चाहता है। लेफ्ट से परेशान जनता ने ममता दीदी को मैंडेट दिया। उन्होंने तीसरा मैंडेट भी प्राप्त किया, लेकिन जिन आशाओं के साथ जनता ने ममता बनर्जी को जनादेश दिया था, सरकार उन पर खरी नहीं उतरी है।

सोनार बांग्ला के निर्माण का भरोसा

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह संकल्प पत्र भरोसे का है।यह सोनार बांग्ला के निर्माण का भरोसा है. उन्होंने कहा कि इस भरोसे के आधार पर रचनात्मक रूप से चुनाव में जाना चाहते हैं. अमित शाह ने कहा कि मुझे भरोसा है कि बंगाल की जनता हमें पांच साल के लिए सरकार बनाने का मौका जरूर देगी।
राज्य में 2 चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले, पार्टी सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ अपना चुनावी अभियान तेज कर रही है।अमित शाह ने जोर देकर कहा कि पश्चिम बंगाल अब तृणमूल कांग्रेस से मुक्ति चाहता है. साथ ही उन्होंने बताया कि आज वह डेबरा में जनसंपर्क कार्यक्रमों और खड़गपुर में एक रोड शो करने जा रहे हैं।
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में जारी होने वाले अपने संकल्प पत्र को भरोसा पत्र का नाम दिया है।ममता बनर्जी सरकार के कार्यकाल को भय का कार्यकाल बताते हुए उसके खिलाफ गृह मंत्री ने हफ्ते भर पहले चार्जशीट जारी किया था।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम