Home » एक्सक्लूसिव » बंगाल चुनाव : हुमायूं ने ओवैसी से मिलाया हाथ, AIMIM और JUP में गठबंधन, क्या ममता का किला ढहने में भाजपा की मददगार बनेगी दोनों पार्टियां

बंगाल चुनाव : हुमायूं ने ओवैसी से मिलाया हाथ, AIMIM और JUP में गठबंधन, क्या ममता का किला ढहने में भाजपा की मददगार बनेगी दोनों पार्टियां

कोलकाता/हैदराबाद। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीतिक तस्वीर और जटिल हो गई है। एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को ऐलान किया कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी. . .

कोलकाता/हैदराबाद। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीतिक तस्वीर और जटिल हो गई है। एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को ऐलान किया कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (JPU) के साथ मिलकर लड़ेगी। ओवैसी ने कहा कि वह 25 मार्च को कोलकाता में हुमायूं कबीर के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ऐसे में सवाल उठाने लगा है कि क्या दोनों पार्टियां मिलकर भाजपा के मकसद को कामयाब बनाएगी, क्योंकि ममता की जीत में मुस्लिम वोटरों को महत्वपपूर्ण मन जाता है, ऐसे में अगर मुस्लिम वोट बांटता है, तो ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़नी तय है।

ममत बनर्जी की मुश्किलें बढ़ाएंगे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में असुदद्दीन ओवैसी ममत बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी की मुश्किलें बढ़ाएंगे। ओवैसी ने रविवार को हैदराबाद में हुमायूं कबीर की जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। ओवैसी ने ईद के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए ममता बनर्जी को निशाने पर लिया और कहा कि राज्य में मुस्लिमों की आबादी 30 फीसदी है लेकिन धर्मनिरपेक्ष होकर उनसे वोट तो लेते हैं लेकिन उन्हें उनका हक और भागीदारी नहीं देते हैं। ओवैसी ने लोगों से लगा कि दुआ करें कि मजलिस और मजबूत हो। बंगाल के ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस 291 सीटों पर लड़ रही है।

हुमायूं कबीर से गठबंधन का ऐलान

हैदराबाद में एआईएमआईएम चीफ प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। एआईएमआईएम ने फैसला लिया है कि पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ पार्टी एक गठबंधन करेगी और हम इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। हमारी कोशिश है कि एआईएमआईएम को मजबूत किया जाए। हमारी आवाज को मजबूत किया जाए। ओवैसी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार हैं। वहां 30 फीसदी मुसलमानों की आबादी है, वहां लगभग 5 लाख पिछड़े वर्ग के प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया गया जिसमें मुसलमान भी शामिल हैं। ये लोग धर्मनिरपेक्षता के नाम पर वोट हासिल करते हैं लेकिन जहां एआईएमआईएम हिस्सेदारी की बात करती है तो इन्हें तकलीफ होती है। पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।

अभी तक कबीर ने उतारे हैं 182 कैंडिडेट

हुमायूं कबीर की जनता उन्नयन पार्टी ने अभी तक 182 कैंडिडेट का ऐलान किया है। टीएमसी से सस्पेंड होने के बाद नई पार्टी जनता उन्नयन पार्टी थी। हुमायूं कबीर खुद बेलडांगा और रेजीनगर से लड़ रहे हैं। उन्होंने ममता बनर्जी के खिलाफ भबानीपुर में पूनम बेगम को उतारा है। हुमायूं कबीर टीएमसी में थे, लेकिन टीएमसी ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से निष्कासित कर दिया था। अब वह ममता बनर्जी के मुस्लिम वोट बैंक में सेंधमारी करना चाहते हैं। ओवैसी के ऐलान ने सत्तारूढ़ टीएमसी की मुश्किलें बढ़ा दी है। बंगाल में अभी नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। राज्य में दो चरणों में चुनाव हैं। इसके लिए 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 4 मई को घाेषित होंगे।

लंबे समय से चल रही थी सहयोगी की तलाश

हुमायूं कबीर पिछले दो महीनों से विभिन्न विपक्षी दलों को साथ लाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने सीपीएम और आईएसएफ जैसे दलों से भी संपर्क साधा और सीपीएम नेता मोहम्मद सलीम से मुलाकात की, लेकिन कोई ठोस गठबंधन नहीं बन पाया। अब AIMIM के साथ हाथ मिलाकर उनकी तीसरे मोर्चे की रणनीति को नई दिशा मिलती दिख रही है।

सीट बंटवारे पर नजर

गठबंधन की घोषणा के बाद अब सबसे बड़ा सवाल सीट शेयरिंग को लेकर है। हुमायूं कबीर पहले ही 182 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं और करीब 150 उम्मीदवारों के नाम भी घोषित कर चुके हैं। वहीं, AIMIM इस गठबंधन में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इस पर बातचीत जारी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बंगाल विधानसभा चुनाव में यह नया गठबंधन कितना असर डाल पाता है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम