नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले तबादलों का दौर जारी है। बीते दिनों चीफ सेक्रेटरी, होम सेक्रेटरी, डीजीपी और कई आला पुलिस अधिकारियों की तबादले और नियुक्तियों के बाद चुनाव आयोग ने बुधवार को जारी आदेश में 13 आईएएस अधिकारियों को नए जिलों में जिलाधिकारी (डीएम) और जिला चुनाव अधिकारी (डीईओ) की जिम्मेदारी सौंपी है।ये अधिकारी अब जिला स्तर पर चुनाव की तैयारियों को करीब से मॉनिटर करेंगे और निष्पक्ष व पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने की बड़ी भूमिका निभाएंगे।
चुनाव आयोग का साफ निर्देश है कि ये बदलाव तुरंत लागू हों। सभी अधिकारियों को 19 मार्च दोपहर 3 बजे तक अपनी नई पोस्टिंग पर जॉइन करने की पुष्टि करनी होगी। साथ ही, जिन अधिकारियों को हटाया गया है, उन्हें चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनाव संबंधी काम पर नहीं लगाया जाएगा।
नई नियुक्तियां इस प्रकार हैं-
1.जितिन यादव-DM Cum Deo कूचबिहार
2.संदीप घोष-DM Cum Deo जलपाईगुड़ी
3.विवेक कुमार-DM Cum Deo उ. दिनाजपुर
4.राजनवीर सिंह कपूर-DM Cum Deo मालदा
5.आर. अर्जुन- DM Cum Deo मुर्शिदाबाद
6.श्रीकान्त पल्ली-DM Cum Deo नदिया
7.श्वेता अग्रवाल-DM Cum Deo पूर्व वर्दवान
8.स्मिता पाण्डे- KMC Commissioner cum DEO कोलकाता नॉर्थ
9.रणधीर कुमार-DEO कोलकाता साउथ
10.शिल्पा गौरीसरिया-DM Cum DEO उ. 24 परगना
11.अभिषेक कुमार-DM Cum DEOद. 24 परगना
12.हरिशंकर पनिकर-DM Cum DEO दार्जिलिंग
13.टी.बालासुब्रमण्यम-DM Cum DEO अलीपुरदुआर
कोलकाता में भी बड़े बदलाव
स्मिता पांडे को कोलकाता नगर निगम की म्यूनिसिपल कमिश्नर और कोलकाता नॉर्थ के डीईओ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, रंधीर कुमार को कोलकाता साउथ का डीईओ बनाया गया है।
ये सभी अधिकारी अब जिला स्तर पर चुनाव की निगरानी के साथ-साथ कई जगहों पर ऑब्जर्वर की भूमिका भी निभाएंगे। चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इनकी नियुक्ति का मकसद पूरी तरह निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराना है।