Home » एक्सक्लूसिव » बजट 2026 : कपड़े, जूते और दवाएं सस्ती, जानिए बजट में क्‍या सस्‍ता और क्‍या हुआ महंगा, और क्‍या राहतें मिलीं

बजट 2026 : कपड़े, जूते और दवाएं सस्ती, जानिए बजट में क्‍या सस्‍ता और क्‍या हुआ महंगा, और क्‍या राहतें मिलीं

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट स्‍पीच के दौरान टैक्‍सपेयर्स के लिए कई बड़े ऐलान किए। इनमें सबसे बड़ी राहत विदेश में पढ़ाई और इलाज पर दी गई। वित्‍त मंत्री ने बताया कि विदेश में शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य. . .

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट स्‍पीच के दौरान टैक्‍सपेयर्स के लिए कई बड़े ऐलान किए। इनमें सबसे बड़ी राहत विदेश में पढ़ाई और इलाज पर दी गई। वित्‍त मंत्री ने बताया कि विदेश में शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य पर TCS 5 फीसदी से घटाकर 2 फीसदी किया जा रहा है, यानी विदेश में पढ़ाने करनेवाले या फिर इलाज के लिए विदेश जाने वालों को टैक्‍स में 3% की राहत मिलेगी। इसी के साथ उन्‍होंने विदेश यात्रा पर TCS घटाकर 2 फीसदी किए जाने का ऐलान किया. पहले 7 लाख तक के पैकेज पर 5 फीसदी टैक्‍स लगता था।

ये सामान होगे सस्ते

कपड़े 
लेदर आइटम 
सिंथेटिक फुटवियर 
चमड़े के उत्पाद 
कैंसर-शुगर की 17 दवाएं ड्यूटी फ्री 
लिथियम आयन सेल 
मोबाइल बैटरी  
सोलर ग्लास होंगे सस्ते 
मिक्स्ड गैस सीएनजी
ईवी
माइक्रोवेब ओवन
विदेश यात्रा

इन सेक्टर्स में बढ़ेगी महंगाई

इसके अलावा जिन सेक्टर्स में कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी की गई है, यानी जो चीजें महंगी होने वाली हैं. उनमें सबसे ऊपर शराब, स्क्रैप और खनिज शामिल हैं ।

रिवाइज्‍ड इनकम टैक्‍स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन 31 दिसंबर से बढ़ाकर 31 मार्च की गई. हालांकि इसके लिए मामूली चार्ज लगेगा।

टैक्‍सपेयर्स के लिए बड़े ऐलान

विदेश यात्रा पर TCS 2 फीसदी
विदेश में शिक्षा पर TCS 5 फीसदी से घटाकर 2 फीसदी
विदेश में स्‍वास्‍थ्‍य पर TCS 5 फीसदी से घटाकर 2 फीसदी

शराब-बीड़ी होगी सस्ती, बजट में सरकार ने किया ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान किया है। शराब और बीड़ी सस्ता होने की घोषणा हुई है. इसके अलावा जूते भी सस्ते होंगे। कपड़ा निर्यात करना भी सस्ता होगा. बैटरी भी सस्ती होने का ऐलान हुआ है।

किसानों-पशुपालकों और ग्रामीणों के लिए बजट में क्या?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में बताया कि किसानों-पशुपालकों और ग्रामीणों के लिए बजट में क्या-क्या योजनाएं हैं।
@ छोटे और सीमांत किसानों की आय में इजाफा लाने पर जोर। तमाम मौकों के जरिए दिव्यांगों के सशक्तीकरण पर फोकस।
@ मत्स्य पालन के लिए 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों का एकीकृत विकास किया जाएगा। तटीय क्षेत्रों में फिशरीज वैल्यू चेन मजबूत की जाएंगी।
@ स्टार्टअप और महिलाओं की अगुवाई वाले समूह बाजार से जुड़ेंगे।
@ पशुपालन क्षेत्र के लिए लोन-आधारित सब्सिडी कार्यक्रम शुरू होंगे।
@ पुशधन उद्यमों का संवर्धन और आधुनिकीकरण होगा। पशुधन किसान उत्पादक संगठनों को बढ़ावा दिया जाएगा।
तटीय इलाकों में नारियल, चंदन, काजू जैसी फसलों को सहायता दी जाएगी। नारियल उत्पादन में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए नारियल संवर्धन योजना लाई जाएगी।
@ भारतीय काजू और कोको के लिए समर्पित कार्यक्रम लाए जाएंगे। इन्हें वैश्विक ब्रांड बनाने का काम किया जाएगा।
@ भारतीय चंदन लकड़ी की गरिमा को पुनर्स्थापित करने के लिए राज्यों से सहयोग किया जाएगा।
@ अखरोट, बादाम की पैदावार बढ़ाने के लिए भी विशेष कार्यक्रम शुरू होगा।
@ एआई टूल- भारत-VISTAAR कार्यक्रम की शुरुआत होगी। यह बहुभाषी एआई टूल किसानों को बेहतर फैसले लेने में मदद करेगा, जिससे उनकी उत्पादकता बढ़ेगी।

खेल क्षेत्र के लिए क्या एलान?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान खेल क्षेत्र के लिए कई एलान किए हैं। उन्होंने बताया कि अगले दशक में खेलों में बदलाव के लिए खेलो इंडिया मिशन शुरू होगा। इसके साथ ही खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के अलावा खेल तकनीक को बढ़ावा देने पर भी जोर रहेगा। वित्त मंत्री ने बताया कि इसके अलावा प्रशिक्षण और खेल इन्फ्रा को विकसित करने पर जोर रहेगा।

युवाओं की क्षमता बढ़ाने पर क्या एलान?

लोकसभा में बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने बताया कि युवाओं की क्षमता बढ़ाने पर क्या-क्या एलान किए गए हैं। इसके तहत युवा भारत के लिए सेवा क्षेत्र पर जोर बढ़ाया जाएगा। शिक्षा से रोजगार और उद्यम पर बनेगी उच्चाधिकार प्राप्त स्थायी समिति। 2047 तक 10 फीसदी की वैश्विक हिस्सेदारी के साथ सेवा क्षेत्र में देश को अग्रणी बनाया जाएगा। यह समिति विकास, रोजगार और निर्यात की संभावनाओं पर जोर देगी। उन्होंने बताया कि विकसित भारत के लिए कुशल पेशेवरों को तैयार करने के लिए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।

बैंकिंग सेक्टर के लिए क्या एलान?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान बैंकिंग सेक्टर के लिए कई एलान किए। उन्होंने कहा- बैंकिंग क्षेत्र में सुधार-आधारित विकास जारी रहेगा। इसके साथ ही विकसित भारत के लिए बैंकिंग पर उच्च-स्तरीय समिति के गठन का प्रस्ताव रखा गया है। वहीं इसमें विद्युत वित्त निगम और ग्रामीण विद्युतीकरण निगम के पुनर्गठन का प्रस्ताव भी हैं। उन्होंने कहा विदेशी मुद्रा प्रबंधन नियमावली की व्यापक समीक्षा होगी। इसके साथ ही कॉरपोरेट बॉन्ड क्षेत्र में निधियों और डेरिवेटिव्स के लिए अवसरों पर जोर दिया जाएगा और कॉरपोरेट बॉन्ड्स पर पूर्ण रिटर्न स्वैप शुरू करने का प्रस्ताव है। वित्त मंत्री ने कहा- बड़े शहरों में ज्यादा मूल्य के म्यूनिसिपल बॉन्ड के बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। वहीं 1000 करोड़ से अधिक के एकल बॉन्ड के लिए 100 करोड़ के प्रोत्साहन का प्रस्ताव भी बजट में रखा गया है। इसके साथ ही छोटे-मध्यम कस्बों के लिए 200 करोड़ रुपये तक के बॉन्ड वाली अमृत योजना जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पीआरओआई के लिए व्यापार की सुगमता बढ़ाई जाएगी और व्यक्तिगत पीआरओआई के लिए निवेश सीमा पांच से बढ़ाकर 10 फीसदी की जाएगी। व्यक्तिगत पीआरओआई के लिए समग्र निवेश सीमा 10 फीसदी से बढ़ाकर 24 फीसदी होगी।

ग्रामीण महिलाओं की अगुआई वाले उद्यमों के लिए शी-मार्ट्स

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान बताया कि ग्रामीण महिलाओं की अगुआई वाले उद्यमों के लिए स्व-सहायता उद्यम यानी शी-मार्ट्स की शुरुआत होगी।

बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के लिए क्या एलान?

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने बताया कि इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के लिए क्या योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने कहा- पिछले दशक में सरकार ने इन्फ्रा निवेश पर काफी ध्यान दिया। वहीं पांच लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में इन्फ्रा और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर जारी रहेगा। इसके लिए-

2026-27 में पूंजीगत खर्च को 12.2 लाख करोड़ करने का प्रस्ताव।
आंशिक लोन गारंटी के लिए इन्फ्रा जोखिम गारंटी निधि स्थापित होगी। 
समर्पित आरईआईटी से रियल एस्टेट परिसंपत्तियों की रिसाइक्लिंग में तेजी का प्रस्ताव। 
कार्गो के पर्यावरण अनुकूल आवागमन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रस्ताव लाए जाएंगे। 
पूर्व में डानकूनी से पश्चिम में सूरत तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनेगा। 
Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम