Home » पश्चिम बंगाल » बदली किस्मत, 30 रुपये में करोड़पति बना रूनू शेख

बदली किस्मत, 30 रुपये में करोड़पति बना रूनू शेख

सिलीगुड़ी। कब किसी इंसान की किस्मत बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ रूनू शेख के साथ हुआ है। आपको बात दें कि पूजा से ठीक पहले एक मजदूर रातों रात करोड़पति बन गया है।. . .

सिलीगुड़ी। कब किसी इंसान की किस्मत बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ रूनू शेख के साथ हुआ है।
आपको बात दें कि पूजा से ठीक पहले एक मजदूर रातों रात करोड़पति बन गया है। 30 रुपये की लाटरी ने इस गरीब मजदूर की किस्मत बदल दी। मजूदर से रातों रात करोड़पति बना रूनू शेख मूल रूप से मालदा जिले के मिल्की गांव का रहनेवाला है पर लंबे समय से वह सिलीगुड़ी के पास फूलबाड़ी – 2 ग्राम पंचायत के चतुरगछह इलाके में एक मुर्गी प्रजनन केंद्र में काम कर रहा है।
बुधवार दोपहर को उसने 30 रुपये की लॉटरी काटी जिसने उसे मजदूर से करोड़पति बना दिया। उसने लॉटरी में एक करोड़ का इनाम जीता है। करोड़पति बनने के बाद वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। यह खबर मिलने के बाद न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस आखिरकार उसकी मदद के लिए आगे आयी। पुलिस उसे सुरक्षा के बीच थाने ले आई। वह फिलहाल पुलिस की देखरेख में है।नियम के मुताबिक एनजेपी थाने की पुलिस यह देख रही है कि रुनू शेख को वह पैसा कैसे मिलेगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम