नई दिल्ली। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सांपों का खास महत्व होता है। कहा जाता है कि सांप भगवान शिव के संरक्षक, भक्त और आभूषण हैं। यह भय, मृत्यु और विष पर विजय का प्रतीक हैं। सांप पौराणिक और साइंटिफिक, दोनों तरह से रिसर्च का विषय रहे हैं। जंगल में सांप की लंबाई को लेकर लंबे समय से एक सस्पेंस रहा है। इस बीच इंडोनेशिया में दुनिया के सबसे लंबे सांप का पता चला है, इसकी लंबाई 23 फीट 7 इंच है, जो सबको चौंका रही है।
इंडोनेशिया में सुलावेसी के जंगलों में मिला रेटिकुलेटेड पाइथन प्रजाति का मादा सांप अपनी लंबाई के लिए चर्चा में है। इसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। ‘इबू बैरन’ नाम का यह रेटिकुलेटेड पाइथन प्रजाति वाला सांप अब तक मापा गया दुनिया का सबसे लंबा जंगली सांप घोषित किया गया है। ‘इबू बैरन’ का वैज्ञानिक नाम मलयोपाइथन रेटिकुलैटस है।x
पूरे इंडोनेशिया में जंगल कटने और शिकार घटने से बड़े सांप इंसानी इलाकों के करीब आ रहे हैं। रेटिकुलेटेड पाइथन जहरीले नहीं होते, लेकिन उनकी ताकत उन्हें खतरनाक शिकारी बना देती है। वे मवेशियों को मार सकते हैं और दुर्लभ मामलों में इंसानों पर भी हमला कर चुके हैं। डर के चलते इन्हें अक्सर मार दिया जाता है।
सांप की लंबाई 23 फीट से ज्यादा और वजन 213 पाउंड
इसकी लंबाई 23 फीट 8 इंच और वजन 213 पाउंड दर्ज किया गया है। नेशनल ज्योग्राफिक की रिपोर्ट के अनुसार इस ऐतिहासिक खोज के पीछे हैं खोजकर्ता और नेचुरल हिस्ट्री फोटोग्राफर राडू फ्रेंतिउ, जो पिछले दो दशकों से बाली में रह रहे हैं। बड़े सांपों से उनका पहले भी सामना होता रहा है, लेकिन इबु बैरोन ने उन्हें भी स्तब्ध कर दिया। उन्होंने कहा मैंने अपने जीवन में इतना बड़ा सांप कभी नहीं देखा। यह सांप आसानी से एक बछड़े को बल्कि शायद एक वयस्क गाय को भी निगल सकता है।
क्या है खासियत?
-रेटिकुलेटेड पाइथन प्रजाति को दुनिया की सबसे लंबी सांप प्रजाति माना जाता है। इबू बैरन की लंबाई 23 फुट 7 इंच मापी गई है, जो एक छोटे बस के बराबर है।
-इसका वजन लगभग 96 किलोग्राम बताया गया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने सख्त वैज्ञानिक मानकों के तहत उसकी लंबाई की आधिकारिक पुष्टि की।
-यह विशाल अजगर इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के मारोस क्षेत्र के घने जंगलों में पाई गई। यह इलाका अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है।
-घातक रेटिकुलेटेड पाइथन दुनिया की सबसे बड़ी सांप प्रजातियों में से एक है। इनके आकार और ताकत को देखकर लोग भयभीत हो सकते हैं, लेकिन ये विषहीन होती हैं।
-ये अपने शिकार को जकड़कर मारती हैं, न कि जहर के जरिए। मानव पर हमले अत्यंत दुर्लभ माने जाते हैं।