Home » देश » बिहार चुनाव परिणाम 2025 : अबकी बार NDA 200 पार ? शुरुआती रुझानों में भारी बहुमत, महागठबंधन को बड़ा झटका

बिहार चुनाव परिणाम 2025 : अबकी बार NDA 200 पार ? शुरुआती रुझानों में भारी बहुमत, महागठबंधन को बड़ा झटका

पटना। बिहार चुनाव में वोटों की गिनती के साथ अब परिणाम सामने आना शुरु हो गए है। 243 सीटों पर सत्तारूढ़ NDA और विपक्षी महागठबंधन के बीच मुकाबला है। शुरुआती रुझानों में NDA 192 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. . .

पटना। बिहार चुनाव में वोटों की गिनती के साथ अब परिणाम सामने आना शुरु हो गए है। 243 सीटों पर सत्तारूढ़ NDA और विपक्षी महागठबंधन के बीच मुकाबला है। शुरुआती रुझानों में NDA 192 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और महागठबंधन काफी पिछड़ गया है। इन आंकड़ों से लगता है कि NDA एक बार फिर भारी बहुमत से सत्ता में लौटने जा रही है।

अबकी बार NDA 200 पार?

शुरुआती रुझानों में एनडीए को 192 सीटों पर बढ़त दिख रही है। ऐसे में ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि इस बार एनडीए बिहार विधानसभा चुनाव में 200 का आंकड़ा पार कर सकता है। जदयू इससे सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU इस बार 84 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके चलते नीतीश कुमार के फिर से सीएम बनने के आसार बढ़ गए है। इस रुझानों से न सिर्फ NDA में शामिल दलों में बल्कि उनके समर्थकों में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। एनडीए के प्रमुख दलों में जनता दल यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP), लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) शामिल हैं।

Web Stories
 
पपीते के पत्ते खाने से दूर रहती हैं ये बीमारियां सर्दियों में बथुआ का साग खाने से क्या होता है? खरीदने जा रही हैं ब्राइडल चूड़ा? याद रखें ये बातें संतरे के छिलके को चेहरे पर लगाने से क्या होता है? खाना खाने के तुरंत बाद न करें ये 7 काम