Home » बिहार » बिहार में बड़ा हादसा : नाव पर हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, 5 लोगों की मौत, शव के उड़ गए चिथड़े

बिहार में बड़ा हादसा : नाव पर हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, 5 लोगों की मौत, शव के उड़ गए चिथड़े

पटना। पटना के दानापुर से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। दानापुर के पास मनेर स्थित रामपुर घाट में नाव पर सिलेंडर विस्फोट होने से अवैध बालू खनन में लगे 5 मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जाता. . .

पटना। पटना के दानापुर से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। दानापुर के पास मनेर स्थित रामपुर घाट में नाव पर सिलेंडर विस्फोट होने से अवैध बालू खनन में लगे 5 मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि मनेर में गंगा घाट पर अवैध बालू से लदे नाव पर सिलेंडर विस्फोट हुआ है, जिसमें पांच में अपनी जान गवां दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह विस्फोट अवैध बालू लदे नाव पर हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मृतकों की संख्या स्पष्ट हो पाएगा। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
खाना बनाने के दौरान हुआ ब्लास्ट
जानकारी के अनुसार रामपुर बालू घाट पर अवैध रुप से बालू का उठाव होता है। नावों पर मजदूरों का रहने का भी इंतेजाम रहता है। जबकि नाव पर ही मजदूर खाना भी बनाते हैं। शनिवार सुबह भी नाव पर खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसमें उसपर सवार मजदूर जिंदा जल गए। पुलिस रेस्क्यू करने में जुटी हुई है। जांच के बाद ही यह पूरा स्पष्ट हो पाएगा कि नाव पर कितने मजदूर मौजूद थे। घटना के बाद से दूसरे नाव पर अवैध खनन कर रहे मजदूर सहमे हुए हैं। घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ लगी है।
अवैध खनन का चलता है खेल
मनेर स्थित रामपुर घाट अवैध बालू खनन का खेल चलता है। बड़े-बड़े नामों पर बालू माफिया बालू का खनन करवाते हैं। स्थानीय मजदुरों को इसमें लगाया जाता है। मजदूर नाव पर ही रहकर दिन रात बालू का खनन करते है। नाव पर ही खाना भी बनाया जाता है। कई बार पहले भी हादसे हुए। लेकिम नाव पर सिलेंडर ब्लास्ट होने की यह पहली घटना है। घटना स्थल से थोड़ी दूर पर गंगा और सोन नदी का मिलन होता है।

Web Stories
 
Bhaum Pradosh Vrat 2025: शिवलिंग पर ये चीजें चढ़ाने से होगी तरक्की रोजाना शाम को घर के इन स्थानों पर दीपक जलाने से आएगी खुशहाली इन बीमारियों से राहत पाने के लिए जरूर पिएं अंजीर का पानी सर्दियों में रोजाना 1 आंवला खाने से शरीर को मिलेंगे ये शानदार फायदे सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है सांसें? करें ये योगासन