Home » पश्चिम बंगाल » बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के जारी की दूसरी लिस्ट, 111 कैंडिडेट का ऐलान, जानें किसको कहां से मिला है टिकट

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के जारी की दूसरी लिस्ट, 111 कैंडिडेट का ऐलान, जानें किसको कहां से मिला है टिकट

कोलकाता। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए कैंडिडेट की दूसरी लिस्ट जारी की है। पार्टी ने इसमें कुल 111 कैंडिडेट घोषित किए हैं। बीजेपी ने नोआपाड़ा से चुनाव लड़ेंगे पूर्व सांसद अर्जुन सिंह और सोनारपुर दक्षिण से पूर्व. . .

कोलकाता। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए कैंडिडेट की दूसरी लिस्ट जारी की है। पार्टी ने इसमें कुल 111 कैंडिडेट घोषित किए हैं। बीजेपी ने नोआपाड़ा से चुनाव लड़ेंगे पूर्व सांसद अर्जुन सिंह और सोनारपुर दक्षिण से पूर्व राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने राज्य विधनसभा में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी के छोटे भाई को भी टिकट दिया है। बीजेपी ने हिंगलगज से रेखा पात्रा उम्मीदवार बनाया है। इतना ही नहीं चोपड़ा से शंकर अधिकारी और टॉलीगंज से पापिया अधिकारी को कैंडिडेट बनाया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री को भी टिकट

बीजेपी ने मठभंगा से पूर्व केंद्रीय मंत्री निशिथ प्रमाणिक और एंटाली से प्रियंका टिबरेवाल को मैदान में उतारा गया है। प्रियंका टिबरेवाल 2021 में कोलकाता के भबानीपुर उपचुनाव में ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार थीं। बीजेपी ने दार्जीलिंग से नाेमन राय को मैदान में उतारा है। खरग्राम से मिताली मल, भरतपुर सीट से अनामिका घोष को उम्मीदवार बनाया है। अभी यहां से टीएमसी से निष्कासित हुमायूं कबीर विधायक हैं। बंगाल में बीजेपी के बड़े नेता सुवेंदु अधिकारी के छोटे भाई दिव्येंदु अधिकारी को बीजेपी ने एगरा से लड़ाया है। पार्टी ने मुरारई से रिंकी घोष को उतारा है। दूसरी सूची में बीजेपी ने 19 महिलाओं को कैंडिडेट बनाया है। दम दम से एडवोकेट अरिजीत बक्शी को टिकट दिया है। जगतदल से पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार को कैंडिडेट बनाया है। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने वोटिंग के लिए 23 और 29 अप्रैल की तारीखें निश्चित की हैं। बंगाल के नतीजे 4 मई को आएंगे।

बीजेपी ने बदले दो कैंडिडेट

बीजेपी ने दूसरी सूची जारी करने के साथ पहले घोषित दो सीटों पर कैंडिडेट के नामों में बदलाव किया है। बीजेपी ने अब अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व विष्णुपुर सीट से विस्वजीत खान और जॉयपुर से बिस्वजीत महतो को उम्मीदवार घोषित किया है। बीजेपी ने दूसरी सूची में बंगाली अभिनेत्री रूपा गांगुली को टिकट दिया है। वह महाभारत में ऐतिहासिक द्रौपदी के किरदार के लिए जानी जाती हैं।रूपा गांगुली 2015 में बीजेपी में शामिल हुईं थी। इसके बाद उन्हें 2016 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा सांसद के रूप में मनोनीत किया गया था। वह पूर्व में पश्चिम बंगाल में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 – उम्मीदवारों की सूची

क्र.विधानसभा का नंबर एवं नामउम्मीदवार का नाम
11 मेक्लिगंज (अजा) / Mekliganj (SC)श्री दधिराम रॉय
22 माथाभांगा (अजा) / Mathabhanga (SC)श्री निशीथ प्रामाणिक
314 मदारीहाट (अजजा) / Madarihat (ST)श्री लक्ष्मण लिम्बु
415 धुपगुड़ी (अजा) / Dhupguri (SC)श्री नरेश चंद्र रॉय
516 मयनागुड़ी (अजा) / Maynaguri (SC)श्री कौशिक रॉय
617 जलपाईगुड़ी (अजा) / Jalpaiguri (SC)श्री अनंत देब अधिकारी
720 मल (अजजा) / Mal (ST)श्री सुकरा मुंडा
822 कलिम्पोंग / Kalimpongश्री भरत छेत्री
923 दार्जिलिंग / Darjeelingश्री नोमन राय
1024 कर्सियांग / Kurseongश्री सोनम लामा
1128 चोपड़ा / Chopraश्री शंकर अधिकारी
1236 इटाहार / Itaharश्रीमती सबिता बर्मन
1346 हरिश्चंद्रपुर / Harishchandrapurश्री रतन दास
1454 वैष्णवनगर / Baishnabnagarश्री राजू कर्माकर
1555 फक्का / Farakkaश्री सुनील चौधरी
1656 समसेरगंज / Samserganjश्री षष्ठी चरण घोष
1758 जांगीपुर / Jangipurएड. चित्तो मुखर्जी
1860 सागरदिघी / Sagardighiश्री तापस चक्रवर्ती
1963 रानीनगर / Raninagarश्री राणा प्रताप सिंह रॉय
2065 नबग्राम (अजा) / Nabagram (SC)श्री दिलीप साहा
2166 खरग्राम (अजा) / Khargram (SC)श्रीमती मिताली मल
2267 बरवान (अजा) / Burwan (SC)श्री सुखेन कुमार बागदी
2368 कांदी / Kandiश्रीमती गार्गी दास घोष
2469 भरतपुर / Bharatpurश्रीमती अनामिका घोष
2578 तेहट्टा / Tehattaश्री सुब्रत कबिराज
2681 नकाशीपाड़ा / Nakashiparaश्री शांतनु डे
2782 चापड़ा / Chapraश्री सैकत सरकार
2884 नबद्वीप / Nabadwipश्री श्रुति शेखर गोस्वामी
2985 कृष्णनगर दक्षिण / Krishnanagar Dakshinश्री साधन घोष
3088 कृष्णगंज (अजा) / Krishnaganj (SC)श्री सुकांता बिस्वास
3190 रानाघाट दक्षिण (अजा) / Ranaghat Dakshin (SC)डॉ. असीम कुमार बिस्वास
3295 बनगांव उत्तर (अजा) / Bongaon Uttar (SC)श्री अशोक कीर्तनिया
3396 बनगांव दक्षिण (अजा) / Bongaon Dakshin (SC)श्री स्वपन मजूमदार
3497 गैघाटा (अजा) / Gaighata (SC)श्री सुब्रत ठाकुर
3598 स्वरूपनगर (अजा) / Swarupnagar (SC)श्री तारक साहा
36100 हाबरा / Habraश्री देबदास मंडल
37101 अशोकनगर / Ashoknagarडॉ. सूमोय हीरा
38103 बीजपुर / Bijpurश्री सुदीप्ता दास
39106 जगतदल / Jagatdalडॉ. राजेश कुमार, आईपीएस
40107 नोआपड़ा / Noaparaश्री अर्जुन सिंह
41108 बैरकपुर / Barrackpurश्री कौस्तव बागची
42109 खरदा / Khardahaडॉ. कल्याण चक्रवर्ती
43112 कमारहाटी / Kamarhatiश्री अरूप चौधरी
44114 दम दम / Dum dumएड. अरिजीत बख्शी
45115 राजारहाट न्यू टाउन / Rajarhat New Townश्री पीयूष कनोडिया
46116 बिधाननगर / Bidhannagarडॉ. शरदवत मुखोपाध्याय
47117 राजारहाट गोपालपुर / Rajarhat Gopalpurश्री तरुण ज्योति तिवारी
48119 बारासात / Barasatश्री शंकर चटर्जी
49121 हरोआ / Haroaश्री भास्कर मंडल
50122 मीनाखान (अजा) / Minakhan (SC)श्री रुद्रेंद्र पात्रा
51123 संदेशखाली (अजजा) / Sandeshkhali (ST)श्री सनत सरदार
52124 बशीरहाट दक्षिण / Basirhat Dakshinडॉ. सूरज (शौर्य) बनर्जी
53126 हिंगलगंज (अजा) / Hingalganj (SC)श्रीमती रेखा पात्रा
54127 गोसाबा (अजा) / Gosaba (SC)श्री बिकर्णो नस्कर
55132 सागर / Sagarश्री सुमन्त मंडल
56133 कुल्पी / Kulpiश्री अबनि नस्कर
57135 मंदिरबाजार (अजा) / Mandirbazar (SC)श्रीमती मल्लिका पाइक
58136 जयनगर (अजा) / Jaynagar (SC)श्री आलोक हल्दर
59137 बारुईपुर पूर्व (अजा) / Baruipur Purba (SC)श्रीमती टुम्पा सरदार
60138 कैनिंग पश्चिम (अजा) / Canning Paschim (SC)श्री प्रशांत बायेन
61140 बारुईपुर पश्चिम / Baruipur Paschimश्री बिस्वजीत पॉल
62142 मगराहाट पश्चिम / Magrahat Paschimश्री गौर सुंदर घोष
63145 सतगाछिया / Satgachhiaश्री अग्निश्वर नस्कर
64147 सोनारपुर दक्षिण / Sonarpur Dakshinश्रीमती रूपा गांगुली
65148 भांगड़ / Bhangarश्री जयंता गायेन
66149 कस्बा / Kasbaश्री संदीप बनर्जी
67150 जादवपुर / Jadavpurश्रीमती सरबोरी मुखर्जी
68152 टॉलीगंज / Tollygangश्रीमती पापिया (डे) अधिकारी
69153 बेहाला पूर्व / Behala Purbaश्री सुनील महाराज
70154 बेहाला पश्चिम / Behala Paschimडॉ. इंद्रनील खान
71155 महेशतला / Maheshtalaश्री तमनाथ भौमिक
72161 बालीगंज / Ballyganjडॉ. शतरूपा
73163 एन्टली / Entallyश्रीमती प्रियंका टिबरेवाल
74164 बेलेघाटा / Beleghataडॉ. पार्थ चौधरी
75165 जोरासांको / Jorasankoश्री विजय ओझा
76166 श्यामपुकुर / Shyampukurश्रीमती पूर्णिमा चक्रवर्ती
77167 मानिकतला / Maniktalaश्री तापस रॉय
78168 काशीपुर-बेलगाछिया / Kashipur-Belgachhiaश्री रितेश तिवारी
79169 बाली / Ballyश्री संजय सिंह
80174 संकरैल (अजा) / Sankrail (SC)श्रीमती बरनाली ढाली
81177 उलुबेरिया उत्तर (अजा) / Uluberia Uttar (SC)श्री चिरन बेरा
82179 श्यामपुर / Shyampurडॉ. हिरण्मय चट्टोपाध्याय
83180 बागनान / Bagnanश्री प्रेमांग्शु राणा
84182 उदयनारायणपुर / Udaynarayanpurश्री प्रभाकर पंडित
85183 जगतबल्लवपुर / Jagatballavpurश्री अनुपम घोष
86186 श्रीरामपुर / Sreerampurश्री भास्कर भट्टाचार्य
87187 चांपदानी / Champdaniश्री दिलीप सिंह
88191 बालागढ़ (अजा) / Balagarh (SC)श्रीमती सुमना सरकार
89192 पांडुआ / Panduaश्री तुषार कुमार मजूमदार
90194 चंडीतला / Chanditalaश्री देबाशीष मुखर्जी
91195 जांगिपाड़ा / Jangiparaश्री प्रसेनजीत बाग
92197 धानेखाली (अजा) / Dhanekhali (SC)श्रीमती बर्णाली दास
93207 नंदकुमार / Nandakumarश्री निर्मल खानरा
94214 भगवानपुर / Bhagabanpurश्री शांतनु प्रामाणिक
95215 खेजुरी (अजा) / Khejuri (SC)श्री सुब्रत पाइक
96218 एग्रा / Egraश्री दिव्येंदु अधिकारी
97227 पिंगला / Pinglaश्रीमती स्वागता मन्ना
98240 बाधमुंडी / Baghmundiश्री रविदास महतो
99242 पुरुलिया / Puruliaश्री सुदीप कुमार मुखर्जी
100252 बांकुड़ा / Bankuraश्री नीलाद्रि शेखर दाना
101255 बिष्णुपुर / Bishnupurश्रीमती शुक्ला चटर्जी
102259 खंडघोष (अजा) / Khandaghosh (SC)श्री गौतम धारा
103260 बर्धमान दक्षिण / Bardhaman Dakshinश्रीमती मौमिता बिस्वास मिश्रा
104264 कालना (अजा) / Kalna (SC)श्री सिद्धार्थ मजूमदार
105269 पूर्वस्थली उत्तर / Purbasthali Uttarश्री गोपाल चट्टोपाध्याय
106272 मंगलकोट / Mangalkotश्री शिशिर घोष
107274 गलसी (अजा) / Galsi (SC)श्री राजू पात्रा
108278 रानीगंज / Raniganjएड. पार्थो घोष
109288 लाभपुर / Labpurश्री देबाशीष ओझा
110291 रामपुरहाट / Rampurhatश्री ध्रुब साहा
111294 मुरारई / Muraraiश्रीमती रिंकी घोष
प्रथम सूची में बदलाव
1146 बिष्णुपुर (SC) / Bishnupur (SC)श्री विश्वजीत खान
भाजपा समर्थित प्रत्याशी
1241 जॉयपुर / Joypurश्री बिस्वजीत महतो
Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम