Home » पश्चिम बंगाल » बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हमला, सांसद घायल होकर अस्पताल में भर्ती

बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हमला, सांसद घायल होकर अस्पताल में भर्ती

जलपाईगुड़ी। उत्तरबंगाल में प्राकृतिक आपदा के बीच अब राजनीतिक तनाव भी बढ़ गया है। सोमवार को आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करने गए बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हमला हुआ। इस हमले में सांसद खगेन मुर्मू. . .

जलपाईगुड़ी। उत्तरबंगाल में प्राकृतिक आपदा के बीच अब राजनीतिक तनाव भी बढ़ गया है। सोमवार को आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करने गए बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हमला हुआ। इस हमले में सांसद खगेन मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए और चेहरे से खून निकलते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बीजेपी विधायक शंकर घोष ने बताया कि जब वे और सांसद मुर्मू आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे थे, तभी उनके काफिले पर हमला हुआ। हमलावरों ने उनकी गाड़ियों को निशाना बनाकर पत्थरबाजी की, जिससे वाहन के कांच टूट गए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बलों की मौजूदगी के बावजूद हालात इतने बेकाबू हो गए कि सुरक्षाबलों के लिए भी स्थिति संभालना मुश्किल हो गया।
इस हमले के पीछे उन्होंने तृणमूल समर्थित असामाजिक तत्वों का हाथ हो सकता है। बीजेपी की ओर से इस घटना को लेकर कड़ा विरोध जताया गया है और राज्य प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।
उत्तर बंगाल पहले ही भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से तबाह है, और अब इस तरह के राजनीतिक हमले से हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। प्रशासन की ओर से अब तक इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Web Stories
 
हार्ट अटैक से जुड़े इन संकेतों को इग्नोर करना पड़ सकता है भारी एक हफ्ते तक स्मोकिंग न करने से शरीर में होंगे ये हैरतअंगेज बदलाव ब्लोटिंग की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स सर्दियों में मूंगफली खाने से क्या होता है? मासिक दुर्गाष्टमी पर इस स्त्रोत का पाठ करने से सफल हो जाएगा जीवन