Home » क्राइम » बीमा के रुपयों के लिए बीवी-बच्चा मारा : नशीली गोली खिलाकर किया था महिला सिपाही को बेहोश, फिर फूंक दी थी कार

बीमा के रुपयों के लिए बीवी-बच्चा मारा : नशीली गोली खिलाकर किया था महिला सिपाही को बेहोश, फिर फूंक दी थी कार

रामपुर। रामपुर के गंज क्षेत्र में महिला सिपाही और उसके बेटे की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में महिला सिपाही के पति दान सिंह सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह हत्या बीमा की धनराशि. . .

रामपुर। रामपुर के गंज क्षेत्र में महिला सिपाही और उसके बेटे की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में महिला सिपाही के पति दान सिंह सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह हत्या बीमा की धनराशि हड़पने के लिए की गई थी।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि श्रावस्ती में तैनात सिपाही लता और उसके बेटे लड्डू 25 फरवरी को कार में आग लगने से मौत हो गई थी। गंज क्षेत्र में हुई इस घटना में पति दान सिंह घायल हो गया था। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना गया, लेकिन बाद में यह एक सोची-समझी साजिश निकली।
जांच में सामने आया कि दान सिंह ने ही पत्नी लता की हत्या की थी। हत्या से पहले उसने पत्नी को नशीली गोली खिलाकर बेहोश कर दिया था। बेहोशी की हालत में उस पर हथौड़ी से हमला किया गया। इसके बाद कार में आग लगा दी गई, जिससे मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। दान सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

बीमा की राशि के लिए हत्या


पुलिस के अनुसार, दान सिंह का मुख्य मकसद पत्नी की मौत के बाद मिलने वाली बीमा धनराशि को हड़पना था। उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के लिए साजिश रची। पहले लता को नशीली गोली दी गई ताकि वह विरोध न कर सके। फिर हथौड़ी से हमला कर उसकी जान ली गई। साक्ष्य मिटाने के लिए कार में आग लगा दी गई, जिससे यह एक दुर्घटना लगे।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस ने मामले की जांच के बाद दान सिंह और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। उसकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम