Home » देश » ‘बेजोड़ शख्स हैं भारत के प्रधानमंत्री ‘, कनाडाई PM मार्क कार्नी ने की जमकर तारीफ; कहा- “पीएम मोदी ने 25 साल में नहीं ली एक भी छुट्टी”

‘बेजोड़ शख्स हैं भारत के प्रधानमंत्री ‘, कनाडाई PM मार्क कार्नी ने की जमकर तारीफ; कहा- “पीएम मोदी ने 25 साल में नहीं ली एक भी छुट्टी”

सिडनी । कनाडा के पीएम मार्क कार्नी 27 फरवरी से 2 मार्च तक भारत के आधिकारिक दौरे पर रहे। कनाडाई पीएम के तौर पर यह कार्नी का पहला अधिकारिक भारत दौरा रहा। इस दौरान उन्होंने कई व्यापारिक कार्यक्रमों में हिस्सा. . .

सिडनी । कनाडा के पीएम मार्क कार्नी 27 फरवरी से 2 मार्च तक भारत के आधिकारिक दौरे पर रहे। कनाडाई पीएम के तौर पर यह कार्नी का पहला अधिकारिक भारत दौरा रहा। इस दौरान उन्होंने कई व्यापारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी द्विपक्षीय बातचीत की और दोनों देशों के संबंधों में सुधार के साथ ही कई सेक्टर्स में पार्टनरशिप को बढ़ाने पर भी सहमति जताई। कार्नी अब भारत से ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं लेकिन इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की।

“पीएम मोदी हैं बिल्कुल हटके, 25 साल में नहीं ली एक भी छुट्टी”

ऑस्ट्रेलिया में एक कार्यक्रम के दौरान एक मॉडरेटर ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ा और प्रभावी व्यक्ति बताया। ऐसे में अपने भारत दौरे का अनुभव शेयर करते हुए कार्नी ने कहा, “पीएम मोदी बिल्कुल हटके और बेहतरीन इंसान हैं। उन्होंने 25 साल में एक भी छुट्टी नहीं ली। पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर और अब भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर, पब्लिक ऑफिस में रहते हुए उन्होंने एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली। पीएम मोदी लगभग हर वीकेंड पर कैंपेन करते हैं और उनकी रैलियों में 2,50,000 तक लोग आते हैं जो एक कमाल की बात है।”

परिणाम पर रहता है पीएम मोदी का फोकस

कार्नी ने आगे कहा, “पीएम मोदी का फोकस परिणाम देने पर रहता है, खासकर फाइनेंशियल सुधार और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के ज़रिए पेमेंट में बदलाव।” कार्नी ने भारत के यूपीआई सिस्टम की तारीफ़ करते हुए कहा, “यह रियल टाइम में सीधे लोगों को पैसे ट्रांसफर करने में मदद करता है, लीकेज कम करता है और बड़ी संख्या में लोगों को फॉर्मल इकॉनमी में लाता है।”

यूपीआई की जमकर की तारीफ

उन्होंने भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम और यूपीआई की विशेष रूप से तारीफ की। कार्नी ने कहा कि मोदी ने एक ऐसा सिस्टम बनाया है जिसे कोई भी अपना सकता है। इस तकनीक की वजह से पैसा बिना किसी बिचौलिए के सीधे लोगों के खातों में पहुंचता है। इसमें किसी भी तरह की हेराफेरी की गुंजाइश नहीं रहती। इस बदलाव ने करोड़ों लोगों को देश की मुख्य अर्थव्यवस्था से जोड़ दिया है।

कार्नी के भारत दौरे पर इन मुद्दों पर हुई थी बात

कार्नी का यह भारत दौरा दोनों देशों के बीच बिगड़े रिश्तों को सुधारने के लिए था। इस दौरान तकनीक और संस्कृति जैसे कई क्षेत्रों में अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। उन्होंने इसे साझेदारी का नया दौर करार दिया। कार्नी ने भरोसा दिलाया कि कनाडा भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में पूरी मदद करेगा। कनाडाई कंपनी कैमेको ने भारत को यूरेनियम सप्लाई करने के लिए एक लंबा समझौता किया है।
दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को लेकर भी बातचीत चल रही है। भारत और कनाडा अपने पुराने रक्षा समझौते को फिर से नया करने की प्रक्रिया में हैं। कार्नी ने बताया कि लगभग 20 लाख भारतीय मूल के लोग कनाडा में रहते हैं। हजारों लोग हर साल दोनों देशों के बीच यात्रा करते हैं। इससे दोनों देशों के बीच आपसी और सांस्कृतिक रिश्ते बहुत मजबूत होते हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम