Home » बिहार » बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, बिना परीक्षा के सीधी भर्ती! जानिए कब होगा इंटरव्यू

बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, बिना परीक्षा के सीधी भर्ती! जानिए कब होगा इंटरव्यू

नवादा। बिहार के नवादा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर के तत्वाधान में 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में ‘मेगा रोजगार. . .

नवादा। बिहार के नवादा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर के तत्वाधान में 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में ‘मेगा रोजगार कैंप’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप के जरिए निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी एसआईएस (SIS) इंडिया, चेन्नई में सुरक्षा बलों के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

इन पदों पर होगी बहाली और इतना मिलेगा वेतन

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 150 पदों को भरा जाना है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से इंटरव्यू (साक्षात्कार) पर आधारित होगी।

पद का नामशैक्षणिक योग्यतासंभावित वेतन (प्रति माह)
सुरक्षा गार्ड / कैश कस्टोडियन10वीं या 12वीं पास₹15,000 – ₹28,500
सुरक्षा सुपरवाइजरस्नातक (Graduate)₹18,000 – ₹30,000
सुरक्षा अधिकारीस्नातक (Graduate)₹28,500

नोट: आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है और यह भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है।

प्रशिक्षण और शर्तें

  • चयनित उम्मीदवारों को एक महीने का अनिवार्य प्रशिक्षण दिया जाएगा।
    पंजीयन शुल्क: ₹350
    प्रशिक्षण शुल्क: ₹10,500 (इसमें वर्दी, आवास, भोजन और ट्रेनिंग शामिल है)।
    पोस्टिंग: चयनित युवाओं को भारत के किसी भी राज्य में भेजा जा सकता है।
    प्रशिक्षण अवधि के दौरान कोई वेतन देय नहीं होगा।
    प्रखंडवार कैंप शेड्यूल (समय: सुबह 11:00 से शाम 04:00 बजे तक)
Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम