डेस्क। आज सर्राफा बाजार में भी तेजी देखने को मिली रही है। चांदी की दरों में ₹18000 का उछाल आया है, जबकि सोना करीब ₹6000 महंगा हो गया है।
सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है। 4 दिन की लगातार गिरावट के बाद मंगलवार, 3 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। स्पॉट गोल्ड 4 प्रतिशत की उछाल के बाद 4830 प्रतिसत आउंस पहुंच गया। वहीं, स्पॉट सिल्वर का रेट करीब 8 प्रतिशत की तेजी के बाद आज मंगलवार को 82.74 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर पहुंचने में सफल रहा है।
30 जनवरी को 10% लुढ़का था भाव
गोल्ड की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। 30 जनवरी 2026 को गोल्ड का रेट 10 प्रतिशत लुढ़क गया था। इस गिरावट के बाद स्पॉट गोल्ड का रेट 5000 डॉलर प्रति आउंस के नीचे आ गया था। चांदी की स्थिति तो गोल्ड की तुलना में और खराब हो गई। इसी दिन चांदी का रेट 27 प्रतिशत कम हो गया था।
आज से पहले बीते दो कारोबारी दिन में गोल्ड की कीमतों में 13 प्रतिशत और चांदी की कीमतों में 34 प्रतिशत की गिरावट इंटरनेशनल मार्केट में दर्ज की गई है।
सोमवार को चांदी 52000 रुपये और टूटी, सोना 12800 रुपये गिरा
चांदी की कीमतें लगातार तीसरे दिन तेजी से गिरीं। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में यह 52,000 रुपये टूटकर 2.60 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि कमजोर वैश्विक रुझानों और मजबूत डॉलर के बीच सोना टूटकर 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी 52,000 रुपये, या लगभग 17 प्रतिशत टूटकर 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई। शनिवार को, चांदी 19 प्रतिशत, या 72,500 रुपये गिरकर 3.12 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी।
पिछले तीन सत्रों में, चांदी की कीमतें 1,44,500 रुपये, या लगभग 36 प्रतिशत गिरकर 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर से नीचे आ गई हैं। 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर 29 जनवरी को दर्ज किया गया जो अब तक की सबसे ऊंची कीमत थी।