ADVERTISEMENT
Home » खेल » भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका, नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स से हुए बाहर, एक महीने रेस्ट करेंगे, अब रोहित यादव फेंकेंगे भाला

भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका, नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स से हुए बाहर, एक महीने रेस्ट करेंगे, अब रोहित यादव फेंकेंगे भाला

नई दिल्ली। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। ओलिंपिक चैंपियन और वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।भारत का यह स्टार जैवलिन थ्रोअर. . .

नई दिल्ली। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। ओलिंपिक चैंपियन और वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।भारत का यह स्टार जैवलिन थ्रोअर चोटिल है और इसकी वजह से टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत 28 जुलाई से बर्मिंघम में होनी है और नीरज भारत की सबसे बड़ी उम्मीद माने जा रहे थे। ऐसे में उनका चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका है।
इंडियन ओलिंपिक असोसिएशन के महासचिव राजीव मेहता ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हिस्सा नहीं लेंगे। विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप के फाइनल में चोटिल होने के कारण वह फिट नहीं हैं। उन्होंने हमें इस बारे में सूचित किया।
वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम करने में बाद कहा था कि शुरुआत मेरी अच्छी नहीं रही थी, लेकिन चौथे राउंड में 88.13 मीटर का थ्रो करने के बाद अच्छा लगा। इसके बाद मुझे ग्रोइन में खिंचाव आ गया था। इसकी वजह से मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सका। यहां ही भारतीय महकमे में डर का माहौल हो गया था।
नीरज वर्ल्ड चैंपियनशिप में लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय बने थे। अंजू ने 2003 में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। 19 वर्ष बाद नीरज ने भारत को गौरवान्वित किया था।
नीरज को एक महीने आराम की सलाह, अब रोहित यादव पर जिम्मेदारी
वर्ल्ड एथलेटिक्स इवेंट के बाद नीरज चोपड़ा का MRI स्कैन हुआ था, जिसमें ग्रोइन एंजरी की बात पता लगी है। ऐसे में नीरज चोपड़ा को करीब एक महीने का आराम की सलाह दी गई है। कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा का मैच 5 अगस्त को होना था, उसी दिन जेवलिन थ्रो का इवेंट था। अब इस फील्ड में भारत की उम्मीदें डीपी मनु और रोहित यादव से हैं। जेवलिन थ्रो में अब यह दोनों ही भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
वर्ल्ड चैंपियनशिप में चौथे थ्रो में हो गए थे चोटिल
वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में नीरज ने चौथे थ्रो में 88.13 मीटर भाला फेंक कर भारत के लिए रजत पदक पक्का किया था। इसी दौरान उनके पैर में खिंचाव आ गया था। नीरज ने फाइनल में 6 थ्रो में से 3 थ्रो पैर की दर्द की वजह से फाउल किया था। उनका पहला और आखिरी दो थ्रो फाउल हुए थे। नीरज ने खुद कहा था कि चौथे थ्रो में उन्हें ग्रोइन में ज्यादा दर्द हुआ। उसकी वजह से अंतिम दो थ्रो में वह पूरा जोर नहीं लगा पाए।
नीरज चोपड़ा को कॉमनवेल्थ खेलने की उम्मीद थी
वर्ल्ड एथलेटिक्स फाइनल के बाद नीरज ने कहा था कि चौथे थ्रो के बाद थाई में थोड़ी प्रॉब्लम थी। मैंने पट्‌टी बांधी और फिर अगला थ्रो किया। अभी मेडल जीतने का जोश है और वॉर्मअप हूं इसलिए पता नहीं चल रहा है। सुबह ही पता चला पाएगा कि चोट कितनी गंभीर है। उम्मीद है कि सब कुछ ठीक रहेगा और अगले टूर्नामेंट कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग ले सकूंगा।

 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT