Home » खेल » भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर के घर गूंजी किलकारियां, नवरात्रि के पहले दिन घर में आई लक्ष्मी, जानिए क्या रखा नाम

भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर के घर गूंजी किलकारियां, नवरात्रि के पहले दिन घर में आई लक्ष्मी, जानिए क्या रखा नाम

डेस्क टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और फेमस स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल के घर खुशियों की नई सौगात आई है। कपल्स ने गुरुवार, 19 मार्च को अपनी बेटी की जन्म की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से. . .

डेस्क टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और फेमस स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल के घर खुशियों की नई सौगात आई है। कपल्स ने गुरुवार, 19 मार्च को अपनी बेटी की जन्म की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर किया। इन दोनों ने 25 अगस्त 2015 को शादी की थी। कपल्स ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है। दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल इससे पहले ही दो बेटे के माता-पिता हैं और अब एक नन्ही परी आई है।

इंस्टाग्राम पर शेयर करके दी जानकारी


दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर पोस्ट में लिखा ‘दिल में आशीर्वाद और शब्दों से परे आभार के साथ हम अपनी प्यारी बेटी का स्वागत करते हैं। कबीर और जियान अपनी बहन को इंट्रोड्यूस कर बेहद उत्साहित हैं।’ दिनेश-दीपिका ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है। कपल्स के फैंस दोनों को सोशल मीडिया पर खूब बधाई दे रहे हैं।

जुड़वा बच्चे को दिया था जन्म

इससे पहले दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल ने 2021 में जुड़वां बेटों कबीर और जियान का दुनिया में स्वागत किया था। अब राहा के घर में आने से कार्तिक के परिवार में पांच सदस्य हो गए हैं। घर में राहा के आने से खुशियों का माहौल और भी खास हो गया है।

25 अगस्त 2015 को हुई थी शादी

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने 25 अगस्त 2015 को पारंपरिक हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से भारतीय स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल से शादी की थी। शादी के करीब चार साल बाद जुड़वां बेटे हुए थे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम