Home » टेक्नोलॉजी » भारत में आने वाला है बड़ा बदलाव : अब बिना रजिस्टर्ड सिम के नहीं चलेगा WhatsApp?, जाने क्या है क्या है SIM Binding फीचर

भारत में आने वाला है बड़ा बदलाव : अब बिना रजिस्टर्ड सिम के नहीं चलेगा WhatsApp?, जाने क्या है क्या है SIM Binding फीचर

डेस्क। अगर आप रोज़ WhatsApp इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp भारत में एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे ऐप इस्तेमाल करने का तरीका पूरी तरह बदल. . .

डेस्क। अगर आप रोज़ WhatsApp इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp भारत में एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे ऐप इस्तेमाल करने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी “SIM Binding” नाम के फीचर पर काम कर रही है, जिसके तहत यह जांचा जाएगा कि जिस नंबर से अकाउंट बना है, वही सिम फोन में मौजूद है या नहीं।

क्या है SIM Binding फीचर?

फीचर ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp एक ऐसा सिस्टम विकसित कर रहा है जो यूजर के फोन में लगी सिम को वेरिफाई करेगा। अगर यह फीचर लागू होता है, तो ऐप समय-समय पर यह सुनिश्चित करेगा कि अकाउंट से जुड़ा मोबाइल नंबर सक्रिय रूप से उसी डिवाइस में मौजूद हो।
बताया जा रहा है कि यह फीचर फिलहाल WhatsApp Beta for Android 2.26.8.6 वर्जन में देखा गया है और अभी डेवलपमेंट स्टेज में है। यानी आम यूजर्स तक इसे पहुंचने में कुछ समय लग सकता है। यह सुविधा खासतौर पर भारतीय +91 नंबर वाले अकाउंट्स के लिए लागू की जा सकती है।

सरकार के नए नियमों से जुड़ा मामला

यह बदलाव दूरसंचार विभाग (DoT) के नए साइबर सुरक्षा नियमों से जुड़ा है। नवंबर 2025 में जारी दूरसंचार (टेलीकॉम साइबर सिक्योरिटी) नियम 2024 के तहत मैसेजिंग ऐप्स को सिम आधारित लॉगिन वेरिफिकेशन अनिवार्य करना होगा। यह नियम केवल WhatsApp ही नहीं, बल्कि Signal और Telegram जैसे प्लेटफॉर्म पर भी लागू हो सकता है। सरकार का कहना है कि इस कदम से फर्जी अकाउंट्स और साइबर फ्रॉड पर रोक लगेगी।

अगर सिम नहीं मिला तो क्या होगा?

रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp समय-समय पर यूजर सेशन को रिन्यू करते हुए सिम की जांच करेगा। अगर जांच में पता चलता है कि रजिस्टर्ड सिम फोन में मौजूद नहीं है, तो ऐप की एक्सेस सीमित की जा सकती है। हालांकि यह भी कहा गया है कि पुरानी चैट सुरक्षित रहेंगी। इसका असर उन लोगों पर पड़ सकता है जो अक्सर फोन बदलते हैं, सिम निकालकर रखते हैं या विदेश यात्रा करते हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम