नई दिल्ली: भारत में हुए एक अभ्यास में हिस्सा लेकर ईरान लौट रहे जहाज ईरानी नेवी का एक जहाज श्रीलंका के तट पर डूब गया है। जहाज की तरफ से आपातकालीन संकेत भेजा गया, जिसे श्रीलंका की नेवी ने इंटरसेप्ट किया। श्रीलंका ने तुरंत एक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कई लोगों को डूबने से बचाया। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जहाज में सवार कई लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 100 से ज्यादा लोग लापता हैं। ईरानी नेवी के जहाज मौज-क्लास फ्रिगेट IRIS डेना पर सबमरीन से हमला किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, श्रीलंका की तरफ से अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है, जिससे पता चल सके की शिप के डूबने का असल कारण क्या है।
हमले का जवाब देगा श्रीलंका!
नौसेना ने अब तक 32 घायल लोगों को सुरक्षित बचा लिया है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने भी बताया कि डूबते हुए जहाज से कर्मियों को मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए किनारे पर लाया गया है।उन्होंने ऑपरेशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी, हालांकि श्रीलंका की तरफ से इस घटना का करारा जवाब देने का दावा किया।
फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि ये कौन सा जहाज था और उस पर कुल कितने लोग सवार थे। अभी तक किसी भी देश या संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी भी नहीं ली है. ऐसे में सवाल ये है कि ये हमला किसने किया है।