Home » खेल » भारतीय टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची : रोमांचक अंदाज में इंग्लैंड को 7 रनों से हराया, अब न्यूजीलैंड से फाइनल

भारतीय टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची : रोमांचक अंदाज में इंग्लैंड को 7 रनों से हराया, अब न्यूजीलैंड से फाइनल

मुंबई: टी20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेला जाएगा। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को रोमांचक हार के लिए मजबूर कर दिया।. . .

मुंबई: टी20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेला जाएगा। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को रोमांचक हार के लिए मजबूर कर दिया। इसके साथ ही टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मिली हार का एक और बार बदला (2024 में भी इंग्लैंड को ही हराया था सेमीफाइनल में) ले लिया, जो ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में खेला गया था। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए संजू सैमसन के शानदार 89 रनों के दम पर 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में इंग्लैंड के लिए जैकेब बेथल ने शानदार शतक जड़ा। इंग्लैंड को आखिरी ओवर में 30 रनों की जरूरत थी, जबकि शिवम दुबे ने मैच भारत को 7 रनों से जितवा दिया। इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट पर 246 रन बनाए।

टी20 विश्व कप का फाइनल 8 मार्च को, भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में भिड़ंत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का खिताबी मुकाबला 8 मार्च को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को पहले सेमीफाइनल में 9 विकेट से हराया था, जबकि वह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला गया था। बता दें कि भारत चौथी बार फाइनल खेलेगा।

भारत की पारी का हाईलाइट्स: संजू सैमसन शतक चूके तो यूं बरसे 253 रन

इससे पहले टॉस हारने वाली भारतीय टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। पारी के आकर्षण ओपनर संजू सैमसन रहे। उन्होंने महज 42 गेंदों में 211.90 की स्ट्राइक रेट से 89 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के उड़ाए। हालांकि, वह शतक पूरा नहीं कर सके। अभिषेक शर्मा के फेल होने पर बैटिंग करने उतरे ईशान किशन (18 गेंदों में 39 रन, 4 चौके, 2 छक्के) संजू सैमसन का बखूबी साथ दिया और 97 रनों की साझेदारी की। कप्तान सूर्या 11 रन बनाकर आउट हुए।

शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा की तेज तर्रार पारी

संजू के अलावा शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। डेथ ओवर्स में हार्दिक पंड्या (12 गेंदों में 27 रन) और तिलक वर्मा (7 गेंदों में 3 छक्कों के दम पर 21 रन) ने तेज पारियां खेलकर टीम को 250 के पार पहुंचाया। दूसरी ओर, इंग्लैंड के प्रमुख तेज गेंदबाज बहुत महंगे साबित हुए। जोफ्रा आर्चर (1 विकेट) ने 4 ओवर में 61 रन लुटाए , जबकि सैम करन ने 4 ओवर में 53 रन दिए और कोई विकेट नहीं मिला। इंग्लैंड की तरफ से स्पिनर्स का प्रदर्शन कुछ बेहतर रहा। विल जैक्स (40 रन देकर 2 विकेट) और आदिल रशीद (41 रन देकर 2 विकेट) ही भारतीय बल्लेबाजों पर थोड़ा अंकुश लगा पाए।

टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय पारी का स्कोरकार्ड

बल्लेबाजआउट का विवरणरनगेंदचौकेछक्केस्ट्राइक रेट (SR)
संजू सैमसन (विकेटकीपर)कैच फिल साल्ट बोल्ड विल जैक्स894287211.9
अभिषेक शर्माकैच फिल साल्ट बोल्ड विल जैक्स9720128.57
ईशान किशनकैच विल जैक्स बोल्ड आदिल रशीद391842216.67
शिवम दुबेरन आउट (हैरी ब्रूक)432514172
सूर्यकुमार यादव (कप्तान)स्टंप जोस बटलर बोल्ड आदिल रशीद11601183.33
हार्दिक पंड्यारन आउट (जैकब बेथेल/जोस बटलर)271232225
तिलक वर्माबोल्ड जोफ्रा आर्चर21703300
अक्षर पटेलनाबाद2200100
वरुण चक्रवर्तीनाबाद01000

इंग्लैंड की पारी का हाईलाइट्स

जैकेब बेथल ही लड़े, जड़ा शतक, लेकिन नहीं दिला सके इंग्लिश टीम को जीत : \बड़े लक्ष्य के आगे इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। उसके दो विकेट जल्दी गिर गए। ओपनर फिल साल्ट (5) और हैरी ब्रूक (7) को क्रमश: हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। इसके बाद जोस बटलर को वरुण चक्रवर्ती ने क्लीन बोल्ड करते हुए बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने 17 गेंदों में 25 रन ठोके। इस बीच जैकेब बेथल ने हालांकि विस्फोटक बैटिंग जारी रखी और 19 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की। दूसरी ओर, टॉम बैंटन को 17 रनों के निजी स्कोर पर अक्षर पटेल ने आउट किया।

इंग्लैंड की गेंदबाजी

गेंदबाजओवरमेडनरनविकेटनो बॉलवाइडइकॉनमी
जोफ्रा आर्चर406110215.2
विल जैक्स404020110
जेमी ओवरटन303600112
सैम करन405300413.2
आदिल रशीद404120010.2
लियाम डॉसन101900119

बेथल का विल जैक्स बखूबी साथ दे रहे थे और दोनों छोर से ताबड़तोड़ बैटिंग हो रही थी। इसी बीच 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह को विल जैक्स ने हवाई शॉट खेला। गेंद 6 रनों के लिए बाउंड्री से बाहर जा रही थी कि अक्षर पटेल ने कमाल करते हुए गेंद को लपका और जब खुद बाउंड्री के बाहर जाने लगे तो करीब आए शिवम दुबे की ओर गेंद उछाल दिया। इस तरह से जैक्स की पारी 20 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 35 रनों पर समाप्त हुई। बेथल (105 रन, 48 गेंद, 8 चौके और 7 छक्के) ने 45 गेंदों में शतक पूरा किया। हालांकि, वह जीत नहीं दिला सके। बुमराह ने गजब की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 33 रन दिए और एक विकेट झटका। उनका 18वां ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट रहा।

टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ इंग्लैंड पारी का स्कोरकार्ड

बल्लेबाजआउट का विवरणरनगेंदचौकेछक्केस्ट्राइक रेट
फिलिप साल्टकैच अक्षर पटेल बोल्ड हार्दिक पंड्या5310166.67
जोस बटलर (विकेटकीपर)बोल्ड वरुण चक्रवर्ती251741147.06
हैरी ब्रूक (कप्तान)कैच अक्षर पटेल बोल्ड जसप्रीत बुमराह7610116.67
जैकब बेथेलरन आउट (हार्दिक पंड्या/संजू सैमसन)1054887218.75
टॉम बैंटनबोल्ड अक्षर पटेल17512340
विल जैक्सकैच शिवम दुबे बोल्ड अर्शदीप सिंह352042175
सैम करनकैच तिलक वर्मा बोल्ड हार्दिक पंड्या181420128.57
जेमी ओवरटननाबाद230066.67
जोफ्रा आर्चरनाबाद19403475

भारत की गेंदबाजी

गेंदबाजओवरमेडनरनविकेटनो बॉलवाइडइकॉनमी
अर्शदीप सिंह405110512.8
हार्दिक पंड्या40382019.5
जसप्रीत बुमराह40331018.2
वरुण चक्रवर्ती406410116
अक्षर पटेल303510111.7
शिवम दुबे102200122
Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम