Home » देश » भारतीयों के खून से रूस में 15 साल के हमलावर ने बनाया स्वास्तिक, हमले में चार भारतीय छात्र घायल, जाने दरिंदगी की पूरी कहानी

भारतीयों के खून से रूस में 15 साल के हमलावर ने बनाया स्वास्तिक, हमले में चार भारतीय छात्र घायल, जाने दरिंदगी की पूरी कहानी

नई दिल्ली। रूस के बाशकोर्तोस्तान प्रांत में स्थित एक मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रावास में शनिवार को विदेशी छात्रों पर चाकू से हमला हुआ है। इस हमले में कम से कम छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार भारतीय छात्र भी. . .

नई दिल्ली। रूस के बाशकोर्तोस्तान प्रांत में स्थित एक मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रावास में शनिवार को विदेशी छात्रों पर चाकू से हमला हुआ है। इस हमले में कम से कम छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार भारतीय छात्र भी शामिल थे। हमला करने वाला सिर्फ 15 साल का किशोर था।उसने हमले के दौरान नाजी और नस्लवादी नारे लगाए थे।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, हमलावर एक हिंसक नव-नाजी संगठन, नेशनल सोशलिज्म व्हाइट पावर क्रू का सदस्य था। यह संगठन रूस की सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2021 में आतंकवादी घोषित किया गया था। इस संगठन का पूर्व में पत्रकार अन्ना पित्कोव्स्काया पर हमले जैसी हाई-प्रोफाइल घटनाओं से भी संबंध रहा है।

खून से बनाया स्वस्तिक

घटना स्थल पर ही एक दीवार पर स्वस्तिक का चिन्ह भी बना था। बताया जा रहा है कि इसे किसी पीड़ित के खून से बनाया गया था। पुलिस ने बताया कि हमलावर ने कई छात्रों पर चाकू से हमला किया था. उसे रोकने के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे. हमलावर ने खुद को भी चोट पहुंचाई थी।

घायल छात्रों में से एक की हालत गंभीर

रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि घायल छात्रों में से एक की हालत गंभीर है जबकि तीन की हालत मध्यम है. हमलावर को गंभीर हालत में स्थानीय बाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के दौरान छात्रावास में अफरातफरी मच गई थी और वहां खून फैल गया.।स्थानीय प्रशासन ने घटना की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है. उफा, जो बाशकोर्तोस्तान की राजधानी है, से लगभग 1,200 किलोमीटर दूर मॉस्को है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां घटना की गहन जांच कर रही हैं ताकि हमले के पीछे के कारण और किसी और खतरे की जानकारी मिल सके।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम