Home » पश्चिम बंगाल » मछली पकड़ने के जाल मे फंसा विशालकाय अजगर सांप

मछली पकड़ने के जाल मे फंसा विशालकाय अजगर सांप

जलपाईगुड़ी। एक बार फिर मछली पकड़ने के जाल मे विशालकाय अजगर सांप फंस गया। यह घटना जलपाईगुड़ी सदर प्रखंड के मोहितनगर हल्दीबाड़ी मोड़ इलाके में गुरुवार की सुबह सात बजे घटित हुई। इस घटना से पूरे इलाके मे हड़कंप मच. . .

जलपाईगुड़ी। एक बार फिर मछली पकड़ने के जाल मे विशालकाय अजगर सांप फंस गया। यह घटना जलपाईगुड़ी सदर प्रखंड के मोहितनगर हल्दीबाड़ी मोड़ इलाके में गुरुवार की सुबह सात बजे घटित हुई। इस घटना से पूरे इलाके मे हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार घटना के बाद ग्रीन जलपाईगुड़ी के सदस्यो ने आकर काफी मशक्कत के बाद सांप को बरामद किया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार एक व्यक्ति सुबह फूल लेने आया तो उसने देखा कि सांप बहुत खतरनाक तरीके से जाल में फंसा हुआ है, जिसे कुछ चोटें भी आई हैं। ग्रीन जलपाईगुड़ी के सचिव अंकुर दास ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद इसे वन विभाग को सौम्प दिया जायेगा।