Home » लेटेस्ट » मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार मिले

मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार मिले

इम्फाल। शनिवार को थौबल जिले के याइरीपोक बाजार से गिरफ्तार किया गया। प्रतिबंधित संगठन केसीपी (तैयबंगनबा) के एक अन्य उग्रवादी को शुक्रवार को बिष्णुपुर जिले के ओम्बा हिल क्रॉसिंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।मणिपुर के बिष्णुपुर और थौबल जिलों में. . .

इम्फाल। शनिवार को थौबल जिले के याइरीपोक बाजार से गिरफ्तार किया गया। प्रतिबंधित संगठन केसीपी (तैयबंगनबा) के एक अन्य उग्रवादी को शुक्रवार को बिष्णुपुर जिले के ओम्बा हिल क्रॉसिंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
मणिपुर के बिष्णुपुर और थौबल जिलों में सुरक्षा बलों ने एक प्रतिबंधित संगठन के विभिन्न गुटों के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को शनिवार को बिष्णुपुर शहर में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक बयान में कहा गया कि उग्रवादी की पहचान मोइरंगथेम मोहन सिंह (42) के रूप में हुई है और उसके पास से एक एसएम कार्बाइन, तीन मैगजीन और 24 एके कारतूस जब्त किए गए हैं।
प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (अपुनबा) के एक अन्य सक्रिय कार्यकर्ता को शनिवार को थौबल जिले के याइरीपोक बाजार से गिरफ्तार किया गया। प्रतिबंधित संगठन केसीपी (तैयबंगनबा) के एक अन्य उग्रवादी को शुक्रवार को बिष्णुपुर जिले के ओम्बा हिल क्रॉसिंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
उसकी पहचान हेइसनम सनाथोई (36) के रूप में हुई है और वह कथित तौर पर मोइरंग इलाके में जनता से वसूली में शामिल था। सुरक्षा बलों ने एक अलग अभियान में शनिवार को इंफाल वेस्ट जिले में हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा जब्त किया।