ADVERTISEMENT
Home » उत्तर प्रदेश » मथुरा नाव हादसा: 2 और शव मिले; मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई, अब एक लापता

मथुरा नाव हादसा: 2 और शव मिले; मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई, अब एक लापता

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुए नाव हादसे के बाद 2 और शवों को यमुना नदी से निकाला गया है। अभी एक शव लापता है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। बताया जा रहा. . .

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुए नाव हादसे के बाद 2 और शवों को यमुना नदी से निकाला गया है। अभी एक शव लापता है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। बताया जा रहा है कि जिन 2 शवों को बरामद किया गया है, उनकी पहचान महिला मोनिका और यश भल्ला के रूप में हुई है, जो लुधियाना के निवासी हैं। पुलिस अभी एक और शव की तलाश कर रही है।

तलाशी अभियान जारी

स्थानीय पुलिस का कहना है कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), पुलिस और गोताखोरों की टीम यमुना में तलाशी अभियान चला रही है। सेना को भी अभियान में शामिल गया था। आशंका है कि यमुना नदी में तेज बहाव के कारण शव दूर बह गए हैं, इसलिए तलाशी अभियान 15 किलोमीटर तक के क्षेत्र में चलाया जा रहा है। तलाशी अभियान में 250 से अधिक लोग लगे हुए हैं।

कैसे हुआ था हादसा?

शुक्रवार 10 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे करीब 30 श्रद्धालुओं से भरी स्टीमर वृंदावन से देवराहा बाबा मांठ जा रहे थे, तभी केशी घाट के पास पैंटून पुल से टकराकर पलट गई। स्टीमर में सवार सभी श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना के रहने वाले थे और बांके बिहारी क्लब के सदस्य थे। हादसे के बाद पिछले 3 दिन से तलाशी अभियान चल रहा है। पुलिस ने नाविक पप्पू निषाद और पांटून पुल के ठेकेदार नारायण शर्मा को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENT
Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम