Home » कुछ हटकर » महापुण्यदायी वैशाख माह शुरू, जानें इस महीने क्या करें क्या नहीं और किन उपायों से चमकाएं किस्मत

महापुण्यदायी वैशाख माह शुरू, जानें इस महीने क्या करें क्या नहीं और किन उपायों से चमकाएं किस्मत

डेस्क। आज 3 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, जिसके कारण आज से ही वैशाख मास का आरंभ हो रहा है। यहां पर आप जान सकते हैं इस महीने के नियम, उपाय और समापन. . .

डेस्क। आज 3 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, जिसके कारण आज से ही वैशाख मास का आरंभ हो रहा है। यहां पर आप जान सकते हैं इस महीने के नियम, उपाय और समापन की तिथि आदि के बारे में।
चैत्र माह के बाद वैशाख मास का आरंभ होता है, जो कि हिंदू नववर्ष का दूसरा महीना है। इस महीने को महापुण्यदायी माना जाता है, जिस दौरान विशेषतौर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही पवित्र नदियों में स्थान और गरीबों को दान देने से पुण्य मिलता है। पंचांग के अनुसार, इस बार 2 अप्रैल 2026 की सुबह 7 बजकर 42 मिनट से 3 अप्रैल 2026 की सुबह 8 बजकर 43 मिनट तक वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी।
उदयातिथि की मानें तो आज 3 अप्रैल 2026 से वैशाख माह की शुरुआत हो गई है, जिसका समापन 1 मई 2026 को होगा. चलिए अब जानते हैं वैशाख माह के नियम और उपायों के बारे में।

वैशाख माह में क्या करें और क्या नहीं?

@ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की नियमित रूप से पूजा करें.
@ देवी तुलसी की पूजा करने के बाद उनके सामने घी का दीपक जरूर जलाएं.
@ गरीबों को दान दें और उनकी सहायता करें.
@ कांसे के बर्तन में खाना न खाएं.
@ सूर्योदय के बाद न सोएं.
@ तामसिक भोजन और मांस-मदिरा का सेवन न करें.
@ जल की बर्बादी न करें.
@ नकारात्मक चीजों से दूर रहें और किसी भी व्यक्ति से झगड़ा न करें.
@ तेल मालिश करने से बचें.
@ दोपहर में सोने से बचें.
@ रात में झूठे बर्तन रसोई में न छोड़ें.

वैशाख माह के उपाय

@ पूरे महीने देवी तुलसी की पूजा करें और पौधे में नियमित रूप से पानी डालें. ऐसा करने से आपको पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है.
@ पापों से मुक्ति पाने के लिए राहगीरों को पानी पिलाएं और दान करें.
@ सुखी जीवन के लिए भगवान सूर्य की उपासना करें और उन्हें जल अर्पित करें.
@ मानसिक शांति के लिए विष्णु जी और देवी लक्ष्मी की पूजा करें. साथ ही सुबह-शाम मंत्र जाप करें.
@ घर की शांति के लिए रोजाना मुख्य द्वार के पास घी का दीपक जलाएं.

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम