Home » दुनिया » मेक्सिको में खूंखार ड्रग तस्कर एल मेंचो की मौत के बाद भड़की हिंसा, सुपरमार्केट, बैंक और कारें आग के हवाले, भारतीय दूतावास का अलर्ट, फोन नंबर किया जारी

मेक्सिको में खूंखार ड्रग तस्कर एल मेंचो की मौत के बाद भड़की हिंसा, सुपरमार्केट, बैंक और कारें आग के हवाले, भारतीय दूतावास का अलर्ट, फोन नंबर किया जारी

नई दिल्ली। कुख्यात ड्रग स्मगलर एल मेंचो की मौत के बाद मैक्सिको में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। कार्टेल ने बदले की कार्रवाई शुरू कर दी है। हाईवे बंद हो गए हैं, उड़ानें रोक दी गईं और लोग अपनी. . .

नई दिल्ली। कुख्यात ड्रग स्मगलर एल मेंचो की मौत के बाद मैक्सिको में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। कार्टेल ने बदले की कार्रवाई शुरू कर दी है। हाईवे बंद हो गए हैं, उड़ानें रोक दी गईं और लोग अपनी जान बचाकर भाग रहे हैं।
बताया गया कि एल मेंचो के गैंग के लोगों ने कई राज्यों में गाड़ियों में आग लगाकर मुख्य सड़कों को ब्लॉक कर दिया और दुकानों में आग लगा दी। अधिकारियों के मुताबिक, यह हिंसा जलिस्को राज्य के टापलपा में मैक्सिकन स्पेशल फोर्स के एक हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन के बाद हुई, जिसे यूएस इंटेलिजेंस सपोर्ट से अंजाम दिया गया था।

टूरिस्टों को सलाह और कई फ्लाइट्स कैंसिल

कुछ शहरों में अधिकारियों ने टूरिस्ट और लोगों से घर के अंदर रहने को कहा है। जबकि, ट्रक ड्राइवरों को सलाह दी गई कि वे खास रास्तों से बचें या हालात ठीक होने तक अपने डिपो पर लौट जाएं।
वहीं, एयर कनाडा, यूनाइटेड एयरलाइंस और एरोमेक्सिको ने प्यूर्टो वालार्टा के लिए फ्लाइट्स कैंसिल कर दीं। मेक्सिको की ड्रग कार्टेल के खिलाफ दो दशकों की इस लड़ाई में आधे दर्जन से ज्यादा राज्यों में हिंसा फैल गई है।
इसके अलावा, सिक्योरिटी सोर्स की ओर से शेयर किए गए वीडियो में अगुआस्केलिएंटेस के एक रिहायशी इलाके में एक मिलिट्री टैंक को घुसते हुए, बिजी मेक्सिको-प्यूब्ला हाईवे पर रोडब्लॉक और कोलिमा में पिकअप ट्रक में हथियारबंद लोगों को ट्रैफिक रोकते हुए दिखाया गया।
ग्वाडलहारा में रहने वाले कार्लो गुटिरेज ने कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप्स में घर के अंदर रहने की चेतावनी दी जा रही थी। उन्होंने बताया, “डर है और बहुत सावधानी बरती जा रही है।”

कार्टेल ने दी चेतावनी

सीजेएनजी के एक सदस्य ने रॉयटर्स को बताया कि जलिस्को के टापालपा में रविवार को हुए मिलिट्री रेड में ओसेगुएरा की हत्या का बदला लेने के लिए आग और गोलीबारी की गई। साथ ही चेतावनी दी कि जैसे-जैसे ग्रुप कार्टेल पर कंट्रोल करने की कोशिश की जाएगी, ये अशांति और बढ़ सकती है।

भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

भारतीय दूतावास ने आगे कहा कि पुलिस की एक्टिविटी वाली जगहों में जाने से बचें। अपने आस-पास का ध्यान रखें। पनाह लें और अपने शेल्टर के बाहर फालतू मूवमेंट कम करें। अपडेट के लिए लोकल मीडिया पर नजर रखें। लोकल अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें और इमरजेंसी में 911 पर कॉल करें। भीड़ से बचें। फोन, टेक्स्ट और सोशल मीडिया के जरिए परिवार और दोस्तों को अपनी लोकेशन और सेहत के बारे में बताते रहें। मदद के लिए भारतीय दूतावास से +52 55 4847 7539 पर संपर्क करें।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम