Home » देश » मेघालय में दर्दनाक हादसा, कोयला खदान में भीषण धमाका, 16 मजदूरों की मौत, एक घायल

मेघालय में दर्दनाक हादसा, कोयला खदान में भीषण धमाका, 16 मजदूरों की मौत, एक घायल

नई दिल्ली। मेघालय के ताशखाई इलाके में स्थित एक कोयला खदान में बड़ा धमाका हुआ है। इस हादसे में कम से कम 16 मजदूरों की मौत हो गई वहीं एक घायल बताया जा रहा है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन. . .

नई दिल्ली। मेघालय के ताशखाई इलाके में स्थित एक कोयला खदान में बड़ा धमाका हुआ है। इस हादसे में कम से कम 16 मजदूरों की मौत हो गई वहीं एक घायल बताया जा रहा है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

राहत व बचाव कार्य शुरू

आशंका जताई जा रही है कि मृतकों में शामिल सभी मजदूर असम के रहने वाले थे, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही मेघालय की पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। खदान के अंदर फंसे अन्य मजदूरों की तलाश के लिए सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बचाव कार्य के दौरान किसी तरह की बाधा न हो, इसके लिए प्रशासन ने आसपास के इलाके को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों ने कहा कि धमाका कैसे हुआ, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

कैसे हुआ धमाका?

शुरुआती तौर पर खदान में गैस रिसाव या तकनीकी खामी को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट कारण का पता चल पाएगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम